Homeभारतदिल्ली की महिलाओं को इस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये, सीएम रेखा...

दिल्ली की महिलाओं को इस तारीख से मिलेंगे 2500 रुपये, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वादे के अनुसार बीजेपी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की राशि कब से देना शुरू करेगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि 2500 रुपये की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है। दिल्ली की महिलाओं के खाते में आठ मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।’

बीजेपी ने मेनिफेस्टो में किया था वादा

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दी जाएगी। जबकि, आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में वापसी करने पर वह दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये की राशि देंगे।

इसके अलावा अपने इस कदम के साथ ही दिल्ली की नई सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। लेकिन आप सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर सकी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा बना था। अब दिल्ली की नई सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथग्रहण 

वहीं, मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात करें तो यह कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे, वहीं लोग भी इसमें शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता व मतदाता इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में काफी बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं व आम जनता की भागीदारी देखने को मिलेगी। शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में 3 मंच बनाए गए हैं।

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता के एक-एक पैसे का हिसाब होगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा है, उसे पूरा करेंगे। हम दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर काम करेंगे। जनता की पाई-पाई का हिसाब होगा। वहीं, दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कपिल मिश्रा का कहना है कि वे सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेंगे।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता देश भर में भाजपा की अकेली महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा की ओर से दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज दिल्ली में मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रहीं रेखा गुप्ता एक प्रमुख छात्र नेता रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी।कॉम किया है। उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई की है। वह दिल्ली में ही कई बार पार्षद ह चुकी हैं। रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version