शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमDelhi Lok Sabha Election 2024: आखिर क्यों मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस...

Delhi Lok Sabha Election 2024: आखिर क्यों मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दिया है टिकट, क्या है रणनीति?

Delhi Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली और पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने युवा नेता कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है।

भाजपा ने इस सीट से मनोज तिवारी को टिकट दिया है। तिवारी राष्ट्रीय राजधानी से भाजपा के एक मात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें इस सीट से फिर से उन्हें लड़ने का मौका दिया गया है।

कौन है कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) कांग्रेस नेता है और वे पूर्व में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे अपने धमाकेदार भाषण और भाजपा के खिलाफ तीखा बोलने के लिए जाने जाते हैं।

उन्हें पीएम मोदी पर भी कई बार सीधा निशाना साधते हुए देखा गया है। कन्हैया कुमार ने साल 2019 में बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें भाजपा के गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय वे सीपीआई के टिकट से चुनाव लड़े थे।

इसके बाद साल 2021 में वे कांग्रेस का दावन थाम लिया था और पार्टी ने उन्हें मनोज तिवारी के खिलाफ टिकट दिया है। उन पर करीब आठ साल पहले जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का भी आरोप है और इस सिलसिले में कोर्ट में केस भी चल रहा है।

भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट मनोज तिवारी को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले वे इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले वे दिल्ली बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मनोज तिवारी गायक के साथ अभिनेता भी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बीच कांटे की टक्कर हुई थी जिसमें भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दिया कन्हैया कुमार को टिकट

कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को टिकट देकर पूर्वांचली कार्ड खेला है। यह सीट यूपी की सीमा से भी लगती है और यहां पर रहने वाले लोग यूपी, बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं। इस क्षेत्र में बिहार और पूर्वांचली लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और इन लोगों में मनोज तिवारी काफी फेमस है।

उधर बिहार से आने वाले कन्हैया कुमार भी हिन्दी बेल्ट में काफी चर्चित नाम है। वे अपने तीखे तेवर और भाजपा पर जोरदार हमला के लिए जाने जाते है। ऐसे में बिहार और पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें मनोज तिवारी के खिलाफ इस सीट पर उतारा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी