Homeभारतदिल्लीः सीएम रेखा गुप्ता पहले 100 दिनों में इन कामों पर कर...

दिल्लीः सीएम रेखा गुप्ता पहले 100 दिनों में इन कामों पर कर सकती हैं फोकस

नई दिल्लीः रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौंवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्हें दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करना है।

दिल्ली में भाजपा ने महिलाओं को पांच हजार रूपये मासिक भत्ता देने, यमुना की सफाई और मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी जैसी सुविधाएं देने की घोषणा की थी। ऐसे में शुरुआती दिनों रेखा गुप्ता को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

पांच बड़े मुद्दों से निपटना है चुनौती

सीएनएन न्यूज-18 ने भाजपा के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों के अंदर पांच प्रमुख मुद्दों से निपटने की योजना बनाई है। इससे दिल्ली के लोगों को ‘दृश्यमान परिणाम’ दिखाई देंगे जिन्होंने भाजपा पर भरोसा बनाए रखा है। 

रेखा गुप्ता के मुख्य कार्यक्रमों में दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू करना है। इसके साथ-साथ यमुना नदी की सफाई करना है। वहीं, दिल्ली में मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सीवरों से गाद निकालना, शहर की सड़कों और कोनों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम लागू करना और सड़कों की मरम्मत करना भी शामिल है। ऐसे में पहली कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा संभव है। 

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। बीती आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को मात्र 22 सीटें ही मिली थीं। वहीं, कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता खोलने में असफल रही। भाजपा ने अपने चुनावी अभियान के दौरान भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाया था और कहा था कि सीएजी की लंबित रिपोर्ट पहली विधानसभा बैठक में पेश की जाएगी। ऐसे में आप के नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की। इस दौरान पीएम मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। रेखा गुप्ता के साथ में छह मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें परवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज कुमार, रविंदर इंद्रजार सिंह शामिल हैं।

रेखा गुप्ता वर्तमान में भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। वहीं, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी बतौर महिला मुख्यमंत्री दिल्ली का नेतृत्व कर चुकी हैं। 

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को करीब 30 हजार मतों से हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version