Homeकारोबारसस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, दिल्ली में 202 और कोलकाता में 209...

सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, दिल्ली में 202 और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती

ताजा कटौती का फायदा मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा, जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों का ज्यादा इस्तेमाल होता है।

नई दिल्लीः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अगस्त के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत दी है। एक अगस्त से लागू नई दरों के तहत दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों के बाद कोलकाता में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, जुलाई में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये थी, जिसमें अब 202 रुपये की और कमी की गई है।

लगातार दूसरे महीने घटी कीमतें

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे। उसी समय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये कम की थी, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 808.50 रुपये हो गई थी।

ताजा कटौती का फायदा मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा, जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रहने से आम उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है।

हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में एलपीजी की कीमतों पर दबाव बना था, जिससे कमर्शियल गैस के दाम बढ़े थे। लगातार दूसरे महीने की यह कटौती उन बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई मानी जा रही है।

गौरतलब है कि यह मूल्य संशोधन ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद परिसर में वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर भारत की तैयारियों और ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की थी।

ये भी पढ़ेंः जॉनसन एंड जॉनसन ने 76 हजार मुकदमों को निपटाने के लिए की 52,640 करोड़ की पेशकश, बेबी पाउडर से कैंसर होने का है आरोप

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular