Homeमनोरंजनबिहार के औरंगाबाद में अक्षरा सिंह के शो में बेकाबू हुई भीड़,...

बिहार के औरंगाबाद में अक्षरा सिंह के शो में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार रात भाजपा के पूर्व एमएलसी राजन सिंह और पूर्व प्रमुख ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। 

इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की कई मशहूर हस्तियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। जब भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह मंच पर पहुंचीं और गाना शुरू किया, तो भीड़ अत्यधिक उत्साहित हो गई। दर्शक नजदीक से गायिका को देखने तथा सेल्फी लेने के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते दर्शक दीर्घा में भगदड़ मच गई। आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तेजी से बिगड़ गई और भीड़ बेकाबू हो गई।

किसी तरह से नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल को लाठियां भी चलानी पड़ीं, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस से उलझते हुए भीड़ ने और अधिक बवाल मचाया। इसी बीच अक्षरा सिंह ने स्थिति को देखकर तुरंत मंच छोड़ दिया और अपने रूम में चली गईं।

बाद में पूर्व एमएलसी राजन सिंह और उनके समर्थकों ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले को शांत कराया। हालांकि तब तक दर्शक दीर्घा में सैकड़ों कुर्सियां टूट चुकी थीं।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है। शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version