Saturday, October 11, 2025
Homeभारतचंद्रबाबू ने चौथी बार ली आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखेंं-...

चंद्रबाबू ने चौथी बार ली आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखेंं- 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूरी सूची

विजयवाड़ाः तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो नारा चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार, 12 जून को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और बंदी संजय कुमार और कई अन्य नेता शामिल हुए।

शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और गले लगाकर बधाई दी। नायडू इस दौरान काफी भावुक नजर आए। फिर वो अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के बगल में अपनी कुर्सी पर वापस आकर बैठ गए। 2021 में नायडू ने अपनी पत्नी का वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों द्वारा कथित रूप से अपमान किए जाने के बाद विधानसभा से वॉकआउट किया था और तभी उन्होंने कसम खाई थी कि वो एक दिन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नायडू का शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित की गई थी। चंद्रबाबू के साथ ही उनके बेटे नारा लोकेश और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण समेत एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें भाजपा के एक और जन सेना के तीन विधायक शामिल हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जन सेना नेता पवन कल्याण अपने बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी के पास गए और उनके पैर छुए। ऐसी खबरें हैं कि पवन कल्याण को  उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा शपथ समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी मौजूद थे। मंच पर सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, लोकप्रिय अभिनेता और टीडीपी विधायक एन. बालकृष्ण भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी के पास 135 विधायक हैं। जबकि उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी के पास 21 और भाजपा के पास आठ विधायक हैं। विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पास 11 विधायक हैं।

आंध्र प्रदेश के नए 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूरी सूची

  1. चंद्रबाबू नायडू
  2. कोनिडेला पवन कल्याण
  3. एन लोकेश नायडू
  4. किंजरापु अच्चेनायडू
  5. कोल्लू रविंद्रन
  6. नादेंदला मनोहर
  7. पोंगुरु नारायण
  8. अनीता वंगालापुडी
  9. सत्य कुमार यादव
  10. डॉ निम्माला रामानायडू
  11. एन मोहम्मद फारूक
  12. अनम रामनारायण रेड्डी
  13. पय्यावुला केशव
  14. अनागनी सत्य प्रसाद
  15. कोलुसु पार्थसारधी
  16. डॉ डी बाला वीरांजनेया स्वामी
  17. गोट्टीपट्टी रवि कुमार
  18. कंडुला दुर्गेश
  19. गुम्माडी संध्या रानी
  20. बी सी जनार्दन रेड्डी
  21. टी जी भारत
  22. एस सविता
  23. वासमसेट्टी सुभाष
  24. कोंडापल्ली श्रीनिवास
  25. मंडपल्ली राम प्रसाद रेड्डी

चौथी बार मुख्यमंत्री पद की नायडू ने ली शपथ

टीडीपी प्रमुख बुधवार को चौथी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले वे तीन बार राज्य के मुखिया रहे। उनके पहले दो कार्यकाल 1995 से 2004 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में थे। राज्य के विभाजन के बाद, 2014 में नायडू विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने और 2019 तक इस पद पर रहे। 2019 के चुनाव में हारने के बाद वे 2024 तक विपक्ष के नेता रहे। 2024 के चुनाव में भारी जीत के बाद, वे चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने वाईएसआरसीपी को हराया है। एनडीए ने हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की, 175 में से 164 विधानसभा सीटें और 25 में से 21 लोकसभा सीटें जीतीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा