HomeभारतCBSE ने 9वीं और 10वीं में तीन भाषा पढ़ाना किया अनिवार्य, इसी...

CBSE ने 9वीं और 10वीं में तीन भाषा पढ़ाना किया अनिवार्य, इसी साल से लागू होगा नियम

 CBSE ने त्रिभाषा पद्धति को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। हालांकि, स्कूलों के सामने जरूरी बुनियादी ढांचा, पाठ्यक्रम के किताबों और शिक्षकों की कमी संबंधी चुनौतियां हैं।

नई दिल्लीः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा नौवीं से तीन भाषाओं की नीति अनिवार्य रूप से लागू करने की घोषणा की है। यह नीति इसी साल जुलाई से लागू होगी। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचा (NCF-SE) 2023 के तहत लागू किया गया है। नई नीति के तहत 9वीं कक्षा के छात्रों को तीसरी भाषा के विषय के लिए परीक्षा देनी होगी। हालांकि, 10वीं के छात्रों को इससे छूट रहेगी।

सीबीएसई ने इस संबंध में शनिवार (15 मई) को एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक, छात्रों को R1, R2 and R3 के रूप में तीन भाषाओं को पढ़ना अनिवार्य किया गया है। इनमें से दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। बोर्ड ने हालांकि कहा है कि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा का पेपर नहीं लिया जाएगा। ऐसा छात्रों पर अकादमिक दबाव कम करने के उद्देश्य से किया गया है।

CBSE ने त्रिभाषा पद्धति को लेकर क्या कहा?

बोर्ड ने कहा है कि तीसरी भाषा (R3) के लिए मूल्यांकन संबंधी सभी प्रक्रिया आंतरिक रूप से स्कूलों द्वारा ही कराई जाएगी। इस विषय में छात्रों के प्रदर्शन को रिकॉर्ड के रूप में रखा जाएगा और सर्टिफिकेट में भी दर्ज किया जाएगा। हालांकि, किसी भी छात्र को R3 के चलते हाई स्कूल की परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा।

सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, स्कूल बोर्ड द्वारा जारी की गई विषय सूची में भाषा का चुनाव कर सकते हैं। स्कूलों को दो भारतीय भाषाएं चुननी अनिवार्य हैं। विदेशी भाषाओं को तीसरी भाषा के रूप में केवल तभी लिया जा सकेगा जब पहली दो भारतीय भाषाएं हों या फिर अभ्यर्थी उसे चौथी भाषा के रूप में भी चुन सकते हैं।

CBSE circular header with official seal; subject: alignment of language study schemes for Classes IX–X with NCERT syllabus (May 15, 2026) addressed to heads of schools
CBSE Circular

लागू करने के लिए क्या हैं चुनौतियां?

इस परिवर्तन प्रक्रिया के तहत सीबीएसई ने कहा कि 2026 में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्र शुरुआत में तीसरी भाषा के लिए कक्षा VI के स्तर की पाठ्यपुस्तकों से अध्ययन करेंगे। जब तक कि माध्यमिक स्तर की विशेष पाठ्यपुस्तकें विकसित और लागू नहीं हो जातीं। इसके तहत स्कूलों को सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय और क्षेत्रीय साहित्यिक सामग्री से क्लास एजुकेशन को समृद्ध करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

यह भी पढ़ें – POCSO केस में केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, बांदी संजय कुमार का दावा- बेटे ने न्याय के लिए सरेंडर किया

हालांकि, त्रिभाषा प्रणाली लागू होने से कुछ स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और बुनियादी ढांचे को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, सीबीएसई ने योग्य भाषा शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे स्कूलों को सलाह दी है कि वे अस्थायी उपाय अपनाएं जैसे कि आस-पास के स्कूलों के साथ शिक्षण संसाधन साझा करें, वर्चुअल लर्निंग सपोर्ट लें या सेवानिवृत्त शिक्षकों और मास्टर्स कर चुके योग्य शिक्षकों को नियुक्त करें।

बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN), भारत के बाहर स्थित स्कूलों और देश में लौटने वाले विदेशी छात्रों को छूट प्रदान की जाएगी।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular