BPSC Assistant Education Development Officer AEDO Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू किए हैं। यह प्रक्रिया 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी। ऐसे में अगर आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 935 पदों पर आवेदन किये जाएंगे।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। वहीं, पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती से संबंधित आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
AEDO भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
बिहार की एईडीओ भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।
इस भर्ती हेतु अलग-अलग आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इसके तहत अनारक्षित वर्ग के लिए 374 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 93 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
इसी तरह पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 112 पद, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 116 पद, पिछड़े वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 28 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
BPSC की एईडीओ भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है। यह शुल्क 100 रुपये है।
आवेदन शुल्क डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आफलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
एईडीओ की भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एक मेल आईडी और नंबर से रजिस्टर करना होगा। ध्यान रखें कि परीक्षा भर्ती के दौरान इन्हें बदला न जाए।
अभ्यर्थी आधार कार्ड, डिजिलॉकर, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी को आवेदन करते समय यह सावधानी बरतनी चाहिए कि इसमें दी गई जानकारी हाई स्कूल की मार्कशीट में दर्ज जानकारी से मेल खाती हों। आवेदन करते समय, नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें – UPPSC ने लेक्चरर टेक्निकल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
यदि हाई स्कूल की मार्कशीट डिजिलॉकर के साथ नहीं मिलती है तो अभ्यर्थी खुद से इसे दर्ज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी द्वारा जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
ऐसे में अगर रोजगार की तलाश में हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की योग्यता रखते हैं और भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login लिंक पर जाकर आवेदन करें।
इसके लिए परीक्षा की तारीख अभी नहीं जारी की गई है। परीक्षा से कुछ दिनों इसका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

