Homeभारतभाजपा संकल्प पत्र 2024: पीएम मोदी की 'चार जातियों' के लिए क्या...

भाजपा संकल्प पत्र 2024: पीएम मोदी की ‘चार जातियों’ के लिए क्या है?

BJP manifesto 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार अम्बेडकर जयंती के मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थिति रहे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया है। घोषणा पत्र- ‘भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी 2024’ के पृष्ट से शुरू होता है। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। पीएम मोदी ने इन्हें ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) नाम दिया है। वे इन्हें अपनी चार जातियां बताते रहे हैं। आइए जानते हैं कि भाजपा के घोषणा पत्र में पीएम मोदी की इन चार जातियों के लिए क्या है?

गरीबों के लिए क्या है मोदी की गारंटी?

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई पृष्ठों में 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई है। इसके बाद गरीबों के लिए अपने पहले संकल्प का जिक्र किया है। भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अगले 5 वर्षों तक 80+ करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन देने का वादा किया है। साथ ही निःशुल्क स्वास्थय सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत जैसी अन्य पहलों का विस्तार करने की बात कही है। भाजपा ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत अबतक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्का घर दिया है और आने वाले समय में इसका और विस्तार किया जाएगा। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने के लिए स्लम रीडेवलपमेंट करेंगे। घोषणा पत्र में भाजपा ने पीएम उज्ज्वला योजना के विस्तार, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया है।

युवाओं के लिए क्या है भाजपा का संकल्प?

सरकारी भर्ती परीक्षाओं में राज्य सरकारों के लिए पेपर लीक एक चुनौती बनी हुई है। हाल के दिनों में राज्य सरकारों के लिए पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराने के लिए खासे मशक्कत करनी पड़ी है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं के लिए सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का वादा किया है। साथ ही पेपर- लीक नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने और इसके सख्ती से लागू करने का वादा किया है।

भाजपा ने रोजगार के लिए मैन्युफैक्चरिंग को बनाया आधार

भाजपा ने कहा प्राइवेट सेक्टर की साझेदारी के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में इनक्यूबेटर नेटवर्क स्तापित करेंगे जिससे छात्रों को स्टार्टअप बनाने के अधिक अवसर मिलें। इसके लिए पर्याप्त फंडिंग करेंगे। युवाओं के रोजगार की बात करें तो भाजपा ने रोजगार के लिए मैन्युफैक्चरिंग को आधार बनाया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है कि सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार करेंगे। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्टरिंग हब बनाएंगे और इस दिशा में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करेंगे।

किसानों के लिए क्या हैं वादे इरादे?

गौरतलब है कि देश में किसान एएसपी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर चुकी है। 2024 के संकल्प पत्र मेंं भाजपा ने कहा है कि वह समयबद्ध तरीके से एमएसपी में वृद्धि जारी रखेगी। भाजपा ने पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत भुगतान के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना चालू रहने और सब्जियों के उत्पादन के लिए नए क्लस्टर स्थापित करने का वादा किया है। इसके साथ ही मिलेट (श्री अन्न) को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित करने और सिंचाई, सॉयल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान के लिए कृषि सैटेलाइट लॉन्च का वादा किया है।

महिलाओं के लिए क्या है भाजपा का संकल्प ?

घोषणा पत्र में भाजपा की तीसरी गारंटी महिलों के लिए है। भाजपा ने घोषणा पत्र में तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही आईटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रिटेल, पर्यटन के क्षेत्रों से महिलाओं को जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का वादा किया है। वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण का संकल्प किया है जिसमें शिशुगृह जैसी सुविधा भी होगी। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को व्यवस्थित रूप से लागू करने का वादा भी किया है।

इसके अलावा महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने का वादा किया है। महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और उनके प्रति हो रही हिंसा को दूर करने लिए शक्ति डेस्क का विस्तार और 112 हेल्पलाइन की क्षमता बढ़ाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version