Saturday, October 11, 2025
Homeभारतजीत का ये कैसा जश्न! बकरी के सिर पर भाजपा नेता अन्नामलाई...

जीत का ये कैसा जश्न! बकरी के सिर पर भाजपा नेता अन्नामलाई की तस्वीर लगाकर बीच सड़क पर काट डाला

चेन्नई: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कुछ लोगों द्वारा जश्न मनाने की एक विभत्स तस्वीर सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर एक बकरी का गला काटते नजर आ रहे हैं। बकरी को काटने से पहले उसके गले पर भाजपा नेता के. अन्नामलाई की फोटो लगाई गई। अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष हैं। बकरी को काटने वाले लोग उसके शरीर को बेरहमी से सड़क पर घसीटते भी नजर आ रहे हैं। आरोप लग रहे हैं ऐसा करने वाले डीएमके के कार्यकर्ता हैं। वीडियो कृष्णागिरी जिले का बताया जा रहा है।

दूसरी ओर वीडियो के सामने आने के बाद अन्नामलाई की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोयंबटूर में पत्रकारों से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि अगर डीएमके के लोगों को उनसे कुछ दिक्कत है तो उन्हें सीधे उनके पास आना चाहिए। अन्नामलाई ने कहा, ‘अगर जरूरी है तो मुझसे बात करना चाहिए।’ अन्नामलाई ने ये भी कहा कि इस तरह की हिंसा का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।

वायरल वीडियो में एक शख्स बकरी को उसके पैरों से पकड़े हुए और दूसरा उसका सिर काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वे खून बहते शव को सड़क पर घसीटते नजर आ रहे हैं। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए डीएमके पर निशाना साधा है। वहीं, चेन्नई में एक जुलूस भी निकाला गया जिसमें डीएमके कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में क्या हुआ है?

लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में भाजपा कोई सीट नहीं जीत सकी है। वहीं, डीएमके को 22 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। चार जून को घोषित हुए नतीजों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कोयंबटूर सीट पर डीएमके नेता गणपति राजकुमार पी के हाथों एक लाख 18 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हार मिली। भाजपा इस बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि अपने सहयोगी दलों की बदौलत नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल मिलाकर 293 सीटों मिली हैं। वहीं, INDIA ब्लॉक 234 सीट ही पा सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा