शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमभारतबिहार में विभागों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय...

बिहार में विभागों का बंटवारा, नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय छोड़ा; सम्राट चौधरी को मिली जिम्मेदारी

बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 26 में से अभी भाजपा से 14, जदयू से 8, लोजपा-आर के 2 सहित हम और आरएलएम के एक-एक मंत्री बने हैं।

पटना: शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। बिहार का गृह विभाग भाजपा के पास चला गया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब राज्य में गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले करीब 20 साल से नीतीश कुमार ने ही गृह मंत्रालय अपने पास रखा हुआ था।

वहीं, वित्त विभाग जदयू के विजेंद्र यादव को मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। विजेंद्र यादव उर्जा विभाग भी देखेंगे। भाजपा के मंगल पांडे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहली बार मंत्री बनीं श्रेयषी सिंह खेल विभाग देखेंगी जबकि हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लंघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।

किसे मिला कौन सा विभाग, पूरी लिस्ट देखिए

सम्राट चौधरी- गृह विभाग
विजय कुमार सिन्हा- भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भूतत्व
मंगल पांडे- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
दिलीप जयसवाल- उद्योग विभाग
नितीन नवीन- पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
रामकृपाल यादव- कृषि विभाग
संजय टाइगर- श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद- पर्यटन विभाग
सुरेंद्र मेहता- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
नारायण प्रसाद- पशु एवं मत्स्य संसाधान विभाग
रमा निषाद- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
श्रेयसी सिंह- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग
प्रमोद चंद्रवंशी- सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन
विजय चौधरी- जल संसाधन, भवन निर्माण
विजेंद्र यादव- उर्जा विभाग, वित्त विभाग, वाणिज्य विभाग
सुनील कुमार- शिक्षा विभाग
जमा खान- अल्पसंख्यक
मदन सहनी- समाज कल्याण
लेसी सिंह- खाद्य उपभोक्ता
अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य
संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग
संजय सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
संजय पासवान- गन्ना उद्योग विभाग
दीपक प्रकाश- पंचायती राज विभाग

दिनभर चला विभागों के बंटवारे पर मंथन

शुक्रवार सुबह बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की बातचीत के दौरान भाजपा की ओर से मंत्रियों के विभागों की सूची सौंपी गई। इसके बाद जदयू की ओर से किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग दिया जाए, इस पर भी बात हुई। सीएम नीतीश कुमार शाम करीब 5 बजे सम्राट चौधरी के साथ विभागों लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे और फिर कुछ देर बाद इसे जारी कर दिया गया।

नीतीश कुमार के कैबिनेट में अभी 26 मंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश की कैबिनेट में भाजपा, जदयू समेत एलजेपी-आर, हम और आरएलएम के नेता शामिल हैं। नई कैबिनेट में 26 में से अभी भाजपा से 14, जदयू से 8, लोजपा-आर के 2 सहित हम और आरएलएम के एक-एक मंत्री बने हैं। शपथ लेने वालों में 14 ऐसे हैं, जो पहले भी मंत्री बने थे। 10 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इसमें आरएलएम कोटे से दीपक प्रकाश फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है। माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद में लाया जाएगा। बिहार में कुछ 36 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में अगले साल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।

पूजा मक्कड़
पूजा मक्कड़
पूजा मक्कड़ वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। वह मुख्य रूप से स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम करती रही हैं और कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी