राकेश कुमार सिंह
1 POSTS0 COMMENTS
आदिवासी जन-जीवन पर लिखने वाले गैरआदिवासी रचनाकारों में 'राकेश कुमार सिंह' एक महत्त्वपूर्ण नाम हैं। जन्म , 20 फरवरी 1960, पलामू (झारखण्ड) के गुरहा गाँव में। शिक्षा: स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान (पी-एच.डी.) एवं विधि स्नातक। कहानी ‘ठहरिए आगे जंगल है’ पर दूरदर्शन द्वारा इसी नाम से टेलीफिल्म निर्मित-प्रदर्शित। दर्जन से अधिक उपन्यास और आधे दर्जन से अधिक कथा-संग्रह लिखनेवाले वरिष्ठ लेखक के पुरस्कार और सम्मान निम्नलिखित हैं-
:झारखण्ड का प्रतिष्ठित राधाकृष्ण सम्मान (2004),
‘पाखी’ पत्रिका का शब्द साधक जनप्रिय सम्मान (2015),
आनन्द सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान (2016),
कथाक्रम कहानी प्रतियोगिता (2001 तथा 2002) में प्रथम पुरस्कार, कथाबिम्ब कहानी प्रतियोगिता (2002) में प्रथम कमलेश्वर स्मृति कथा सम्मान (2008) में प्रथम पुरस्कार।

