Homeमनोरंजन'यह एक अद्वितीय यात्रा रही', अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा...

‘यह एक अद्वितीय यात्रा रही’, अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इससे पहले जाकिर खान ने कुछ दिनों पहले ऐसी ही घोषणा की थी।

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को घोषणा करते हुए कहा कि वह पार्श्व गायक (प्लेबैक सिंगर) के रूप में कोई नया काम नहीं करेंगे। इस फैसले से उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनके फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अरिजीत सिंह ने क्या लिखा?

अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”नमस्ते, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले इतने सालों से आप सभी श्रोताओं ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप सभी का आभारी हूं। आज यह बताना चाहता हूं कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इस सफर को विराम दे रहा हूं। यह मेरी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत और यादगार यात्रा रही है। आप सभी का आभार।”

अरिजीत की पोस्ट देख फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। मशहूर गायक अमाल मलिक ने भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “यह सुनकर मैं बिल्कुल खो सा गया हूं। समझ तो नहीं पा रहा, लेकिन आपके फैसले का सम्मान करता हूं। बस इतना जान लीजिए कि मैं पहले भी, आज भी और हमेशा आपका फैन रहूंगा। अगर वाकई यहीं तक बात है, तो यकीन मानिए आपके बिना फिल्मी संगीत कभी पहले जैसा नहीं रहेगा, मेरे दोस्त। आपके दौर में जन्म लेने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं।”

हालांकि, 38 वर्षीय कलाकार ने स्पष्ट किया कि वह स्वतंत्र रूप से संगीत बनाना जारी रखेंगे और अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे। ऐसे में दर्शक उन्हें अब प्लेबैक सिंगर के रूप में मिस करेंगे।

जाकिर खान ने की थी ऐसी ही घोषणा

अरिजीत सिंह की यह घोषणा ऐसे वक्त में आई है जब हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने पेशे से कुछ सालों तक दूर रहने की सूचना दी थी। उन्होंने सेहत के चलते स्टेज शो से लंबे ब्रेक का ऐलान किया। उनसे पहले भी कई सेलेब्स ने करियर की पीक पर होते हुए भी सेहत को प्राथमिकता दी और काम से दूरी बनाई।

जाकिर खान ने अपने शो के दौरान बताया था कि वह लंबे समय तक स्टेज से दूर रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपनी हेल्थ और निजी कारणों की वजह से लिया है। पिछले करीब दस सालों से जाकिर लगातार टूर कर रहे थे। दिन में लगातार कई शो, नींद की कमी, अनियमित खान-पान और लगातार ट्रैवल, ये सब उनकी सेहत पर भारी पड़ रहे थे।

जाकिर ने बताया कि उन्हें काफी समय से ऐसी समस्याएं हो रही थीं लेकिन उन्होंने नजरअंदाज किया। उन्होंने बताया कि अब रुकना चाहिए और इस फैसले को लिया।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular