Homeसाइंस-टेकAmazon के सीईओ की पीएम मोदी से मुलाकात, 2030 तक भारत में...

Amazon के सीईओ की पीएम मोदी से मुलाकात, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश करेगी कंपनी

एक्स पर एंडी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ अमेजन के भारत में भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई मुलाकात बेहद अच्छी रही। हम एक दशक से अधिक समय से भारत में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और उद्योगों को सेवाएं दे रहे हैं और अभी हमारी यात्रा की शुरुआत ही हुई है। “

नई दिल्ली: अमेजन (Amazon) के सीईओ एंडी जेसी ने बुधवार (25 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। जेसी ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 2030 तक अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया।

पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में एंडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की। एक्स पर एंडी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ अमेजन के भारत में भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई मुलाकात बेहद अच्छी रही। हम एक दशक से अधिक समय से भारत में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और उद्योगों को सेवाएं दे रहे हैं और अभी हमारी यात्रा की शुरुआत ही हुई है। “

Amazon के सीईओ ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि ” मैंने उनसे आगामी योजना पर बात की। बताया कि अमेजन आने वाले पांच वर्षों में भारत में 48 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जिसमें 21 अरब डॉलर से अधिक निवेश एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किया जाएगा।”

जेसी के मुताबिक “2030 तक हमारी योजना 38 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने, 80 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाने और 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों तथा 40 लाख सरकारी स्कूल छात्रों तक एआई के लाभ पहुंचाने की है। आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं। भारत में हम जो कुछ बना सकते हैं, उसके लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।”

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए निवेश के साथ 2026 से 2030 के बीच भारत में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए अमेजन का कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह भारत में एआई और क्लाउड क्षेत्र में सबसे बड़े वैश्विक निवेशों में से एक होगा।

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के डेटा सेंटर नेटवर्क को मुंबई और हैदराबाद में विस्तार दिया जाएगा। इससे स्टार्टअप, बड़े उद्योग और सरकारी संस्थानों को एआई चिप्स, प्रबंधित एआई सेवाओं, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल्स तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

अमेजन ने बताया कि 2010 से 2030 तक भारत में उसका कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। इसके अलावा अमेजन अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी निवेश जारी रखेगा।

कंपनी ने खोले 20 से ज्यादा नए फुलफिलमेंट सेंटर

गौरतलब है कि कंपनी ने इस साल देशभर में 20 से ज्यादा नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से अधिक नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने की योजना बना रहा है। इससे खासकर टियर-3 और टियर-4 शहरों में ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद डिलीवरी सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने डिलीवरी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ‘सम्मान’नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी शुरू करने की घोषणा की है। एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत में अमेजन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है खासकर ई-कॉमर्स, AI और क्लाउड सेवाओं के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकताएं भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था, छोटे कारोबारों के डिजिटलीकरण, रोजगार सृजन और निर्यात बढ़ाने के लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

अमेजन के मुताबिक, भारत में कंपनी ने अब तक 1.2 करोड़ छोटे व्यवसायों को डिजिटल बनाया है, 20 अरब डॉलर से अधिक के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम किया है और 28 लाख नौकरियों का समर्थन किया है। कंपनी ने 1 करोड़ से अधिक भारतीयों को क्लाउड स्किल्स की ट्रेनिंग भी दी है।

जेसी ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में अमेजन भारत में अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुल 48 अरब डॉलर निवेश करेगा और “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य में लंबे समय तक साझेदार बना रहेगा।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular