Saturday, October 11, 2025
Homeभारतत्रिची हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में...

त्रिची हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में ढाई घंट तक मंडराता रहा, क्या बात आई सामने?

तिरुचिरापल्लीः  शुक्रवार शाम तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 613 को तकनीकी खराबी के चलते त्रिची हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 140 से अधिक यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के लिए हवा में ढाई घंटे से अधिक समय तक चक्कर काटता रहा विमान

विमान ने शाम 5:32 बजे त्रिची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरते ही पायलट को लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का पता चला। इस तकनीकी समस्या के कारण पायलट ने तुरंत हवाई अड्डे के अधिकारियों को सूचित किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान को हवा में ढाई घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाना पड़ा ताकि ईंधन कम किया जा सके और आपात स्थिति के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी हो सकें।

विमान ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे उड़ान भरी थी। हालांकि, त्रिची हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, विमान के लैंडिंग गियर में समस्या हो गई और यह ठीक से बंद नहीं हो पाया। रात 8 बजे तक विमान हवा में मंडराता रहा क्योंकि प्रोटोकॉल के अनुसार विमान को सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन कम करने के लिए आकाश में चक्कर लगाना पड़ता है। रात 8 बजे के बाद, विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। एक अधिकारी ने बताया, “चूंकि लैंडिंग गियर बंद नहीं हो सका, इसलिए ईंधन खाली करने के लिए विमान को समय लगा।

इस दौरान त्रिची हवाई अड्डे पर सभी अन्य उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया था। हवाई अड्डे पर दमकल की गाड़ियों और एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। यात्रियों के साथ-साथ हवाई अड्डे के अधिकारी और कर्मचारी भी स्थिति को लेकर चिंतित थे, लेकिन सभी ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना की।

सफल लैंडिंग के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस

विमान ने सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की, जिससे हवाई अड्डे पर मौजूद लोग राहत की सांस ले सके। विमान के उतरने पर यात्रियों और कर्मचारियों ने राहत और खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर भी लैंडिंग के वीडियो में लोगों को खुश होते देखा गया।

अधिकारियों और मुख्यमंत्री का बयान

त्रिची जिला कलेक्टर ने जानकारी दी कि हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी के बावजूद पायलट ने कुशलता से स्थिति संभाली और विमान को सुरक्षित उतार लिया। इससे पहले, विमान के संभावित ‘बेली लैंडिंग’ के लिए भी तैयारियां की गई थीं, लेकिन लैंडिंग गियर ने सही समय पर काम कर लिया, जिससे सामान्य लैंडिंग संभव हो पाई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पायलट और क्रू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने सुरक्षित लैंडिंग की। समस्या की सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आपातकालीन तैयारी करने का निर्देश दिया।

विमान ने सामान्य लैंडिंग की

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर पुष्टि की कि स्थिति पर डीजीसीए लगातार नजर बनाए हुए था और विमान ने सामान्य लैंडिंग की। वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने त्रिची के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस घटना ने एक बार फिर से भारतीय हवाई अड्डों की आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी और पायलटों की कुशलता को साबित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा