Homeभारतप्रयागराजः हाई सिक्योरिटी इलाके में वायु सेना के सिविल इंजीनियर की गोली...

प्रयागराजः हाई सिक्योरिटी इलाके में वायु सेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हत्या उनके आधिकारिक आवास पर हुई। मारे गए व्यक्ति की पहचान एसएन मिश्रा के रूप में हुई है।

यह घटना सुबह करीब तीन बजे की है। इस समय एक अज्ञात हमलावर ने उनके बंग्ले के लॉन से आवाज लगाई। घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली क्षेत्र में हुई। 

खिड़की खोलते ही दागी गोलियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मिश्रा ने खिड़की खोली हमलावर ने गोलियां दागी और मौके से फरार हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर हत्या के इरादे से ही आया था।

मामले की जांच कर रहे जांचकर्ता संभावित दुश्मनी के पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ले रही है। 

गोली लगने के बाद उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

पत्नी और बच्चे ने दिया बयान

एसएन मिश्रा की पत्नी और बच्चे ने पुलिस के सामने बयान दिया है। उनके द्वारा दिए गए बयान में उन लोगों ने बताया है कि पुलिस ने किस तरह से हमलावर ने गोली चलाने से पहले खिड़की के पास उन्हें बुलाया था। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मु्ताबिक, पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारी जांच में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह कोई रंजिश हो सकती है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। 

पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक, परिवारीजन के द्वारा शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि खंगाले गए सीसीटीवी में एक व्यक्ति बाउंड्री वाल फांदकर अंदर दिखाई दे रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version