Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनरेणुकास्वामी की हत्या वाले दिन अभिनेता दर्शन ने बेंगलुरु के पब में...

रेणुकास्वामी की हत्या वाले दिन अभिनेता दर्शन ने बेंगलुरु के पब में की थी पार्टी: रिपोर्ट में खुलासा

बेंगलुरु के रेणुकास्वामी हत्याकांड में गिरफ्तार अभिनेता दर्शन को लेकर एक नई खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के दिन दर्शन बेंगलुरु के एक पब में पार्टी कर रहे थे।  पार्टी करने के बाद वे उसी जगह पर गए थे जहां रेणुका को अपहरण करने के बाद रखा गया था और उसे प्रताड़ित किया गया था।

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि पार्टी के बाद दर्शन उस जगह गए जहां रेणुकास्वामी को कथित तौर पर मौत से पहले रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रेणुकास्वामी पर हमले के दौरान उस जगह पर दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा भी मौजूद थीं। पवित्रा इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे थे, जिससे दर्शन नाराज हुए थे। पुलिस ने बताया कि रेणुकास्वामी की हत्या के बाद, तीन आरोपी बेंगलुरु के आरआर नगर में रिलायंस ट्रेंड्स की दुकान पर अपने कपड़े बदलने गए क्योंकि उनके पहने हुए कपड़े खून से सने हुए थे।

घटना को समझने के लिए सोमवार को बेंगलुरु पुलिस आरोपियों को उसी दुकान पर ले गई। खबर है कि हत्याकांड को समझने के लिए  दर्शन को भी शायद मैसूर ले जाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रेणुकास्वामी की सोने की चेन और बटुआ चित्रदुर्ग में रहने वाले आरोपी राघवेंद्र के घर से बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने हत्या से पहले पीड़ित की सोने की चेन भी छीन ली थी।

रेणुकास्वामी एक ऑटोरिक्शा चालक और दर्शन के फैन क्लब का सदस्य था। पवित्रा ने आरोप लगाया था कि रेणुका ने उसे भद्दे मैसेज भेजे थे। जिसकी शिकायत अभिनेत्री ने दर्शन से किए थे। दर्शन इससे काफी नराज हुए थे। इसके बाद 8 जून को चित्रदुर्ग से रेणुका का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसका शव बेंगलुरु के सुमानहल्ली पुल के पास मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि रेणुकास्वामी को मारने से पहले उसे तड़पाया गया और बिजली के झटके दिए गए।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, पेट, छाती और अन्य हिस्सों पर कई घाव के निशान मिले हैं। उसके सिर को एक मिनी ट्रक से टक्कर मारा गया। पुलिस ने फार्म हाउस से लकड़ी के लट्ठ, रस्सी और बेल्ट जब्त की है जिसका इस्तेमाल रेणुका को मारने-पीटने में किया गया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मौत सदमे व खून बहने से हुई। इस हत्याकांड में 16 जून को गिरफ्तार किए गए धनराज ने ये सारी जानकारी बताई। पुलिस ने अब तक इस मामले में दर्शन और गौड़ा सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा