HomeभारतAaj ka Mausam 31 मई 2025: कहीं बारिश कहीं उमस वाली गर्मी,...

Aaj ka Mausam 31 मई 2025: कहीं बारिश कहीं उमस वाली गर्मी, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आज का मौसम

नई दिल्ली: मानसून के भारत में प्रवेश करने के बाद से दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित पश्चिम में महाराष्ट्र में इसका असर खूब देखा जा रहा है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून का इंतजार है। हालांकि, प्री-मानसून बारिश, तेज हवाएं यहां भी सक्रिय हैं। इस बीच रह-रहकर उमस भरी गर्मी जरूर उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली की बात करें तो अगले दो से तीन दिन यहां बारिश के साथ आंधी या तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। यूपी और बिहार में भी ऐसा ही मिलाजुला मौसम है।

दिल्ली में बादल, हल्की से मध्यम बारिश

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हल्की बारिश के अनुमान हैं। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आधी या तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। इससे तपिश वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, हवा में नमी की वजह से उमस का अहसास होता रहेगा।

यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और बारिश देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी हिस्से में भी कुछ ऐसे हालात रहेंगे।
इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार भी जताए गए हैं।

जिलों की लिस्ट देखें तो शनिवार को गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में मध्यम बारिश, बादल गरजने के साथ-साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, संतरविदास नगर, सीतापुर, हरदोई, अमेठी, जौनपुर, श्रावस्ती, अयोध्या और अम्बेडकरनगर जिले में भी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

बिहार में गर्मी के साथ-साथ कुछ जिलों में आंधी-बारिश भी

बिहार के कम से कम 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को भी राज्य का तापमान कम रहने के बावजूद 94 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version