Homeभारतआज का मौसम, 18 जून 2025: बिहार में मानसून की दस्तक, दिल्ली...

आज का मौसम, 18 जून 2025: बिहार में मानसून की दस्तक, दिल्ली में भी बरसे बादल; यूपी-राजस्थान का क्या है हाल?

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ी है और उत्तर भारत के राज्यों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। इससे पहले पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय तक लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली में अभी मानसून पहुंचने में समय है लेकिन इससे पहले मंगलवार को हुई बारिश ने राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। तापमान में कमी आई है। दूसरी ओर बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, पूरे राज्य में इसके सक्रिय होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भी अगले 48 घंटों में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में ऐसा मौसम अगले कुछ दिन ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की दस्तक

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने कल प्रवेश किया था। मानसून पूर्वी जिलों से राज्य में दाखिल हुआ है। इसका असर बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया जैसे जिलों में देखने को मिला। अगले दो से तीन दिन में पूरे राज्य में मानसून के फैलाव के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। राजधानी पटना में बादल आज छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में भी तेज बारिश की संभावना है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज मॉनसून की एंट्री से पहले मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ जिले में बादल गरजने, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में भी बारिश हुई है। इस वजह से कई जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले कुछ दिनों में प्रवेश करेगा। फिलहाल हो रही बारिश प्री-मानसून का असर है। 18 से 20 जून के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग में आंधी बारिश जैसी स्थिति बनी रहेंगी। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version