Homeरोजगारकॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 जुलाई...

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

सीसीआई लिमिटेड की ओर से 148 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसके तहत सहायक प्रबंधक (राजभाषा) का 1, सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) का 1, मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के 8, मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा) के 8, कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी (जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव) के 50, जूनियर असिस्टेंट (लेखा) के 50 और जूनियर असिस्टेंट (सामान्य) के 30 पद शामिल हैं।

Cotton Corporation of India Recruitment: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) सहित विभिन्न 148 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए सीसीआई ने एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिये यह भर्ती एक अच्छा अवसर है।

सीसीआई लिमिटेड की ओर से 148 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसके तहत सहायक प्रबंधक (राजभाषा) का 1, सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) का 1, मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के 8, मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा) के 8, कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी (जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव) के 50, जूनियर असिस्टेंट (लेखा) के 50 और जूनियर असिस्टेंट (सामान्य) के 30 पद शामिल हैं।

CCI भर्ती के लिए 9 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

CCI की इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो वे सीसीआई लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के रात 23.55 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सीसीआई लिमिटेड की ओर से संबंधित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इससे जुड़ी विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सैलरी, आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को टाइम-टू-टाइम आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की भी सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें – FDDI में कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन; जानें फुल डिटेल

भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

बताते चलें कि सीसीआई लिमिटेड ने इन पदों के अलावा डायरेक्टर (मार्केटिंग) के पद पर भी भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई के दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई की शाम 5 बजे तक तय की है।

डायरेक्टर (मार्केटिंग) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या एमबीए/पीजीडीएम के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए और उसका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 7 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 1,60,000 से 2,90,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में है और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो सीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Bank Of India ने क्रेडिट ऑफिसर्स के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास कर सकेंगे आवेदन

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular