Homeभारतफाल्टा के 'पुष्पा'...TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर के पास...

फाल्टा के ‘पुष्पा’…TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार

जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली से लेकर धमकी देने, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाई कोर्ट से राहत मिलने से इनकार के बाद जहांगीर की इन सभी मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक जहांगीर खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास हुई है। हाल में विधान सभा चुनाव के दौरान अनियमितताओं की शिकायत के बाद बंगाल के फाल्टा विधान सभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के निर्वाचन आयोग के आदेश के चलते जहांगीर खान विवादों के केंद्र में थे।

यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाई कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ द्वारा जहांगीर खान के खिलाफ पांच एफआईआर में गिरफ्तारी को लेकर अंतरिम सुरक्षा की अवधि बढ़ाने से इनकार करने के करीब दो हफ्ते बाद हुई है।

जहांगीर खान तृणमूल के विवादित नेता रहे हैं। इससे पहले, 21 मई को हुए पुनर्मतदान को देखते हुए जस्टिस सौगता भट्टाचार्य ने खान को 26 मई तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। राज्य सरकार ने अंतरिम सुरक्षा की अवधि समाप्त होने से पहले जस्टिस भट्टाचार्य की पीठ से आदेश रद्द करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान से ठीक पहले जहांगीर खान ने अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी। चूकी जहांगीर ने नाम वापसी की घोषणा मौखिक रूप में की थी, इसलिए ईवीएम पर उनका नाम भी रहा और वोट भी पड़े। पुनर्मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत तक जब्त हो गई। बाद में तृणमूल कांग्रेस ने साफ दावा किया था नाम वापसी का फैसला जहांगीर का निजी फैसला है। इससे पहले फाल्टा में चुनाव के दौरान टीएमसी नेता जहांगीर खान पर ईवीएम में छेड़खानी के आरोप लगे थे। इसी के बाद निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान के आदेश दिए थे।

जहांगीर खान के खिलाफ कई केस

जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली से लेकर धमकी देने, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाई कोर्ट से राहत मिलने से इनकार के बाद जहांगीर की इन सभी मामलों में पुलिस तलाश कर रही थी।

बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान और आईपीएस अजयपाल शर्मा के बीच जुबानी जंग भी चर्चा में रही थी। चुनाव आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जॉर्वर बनाकर तब बंगाल भेजे गए उत्तर प्रदेश के आईपीएल अधिकारी अजयपाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे फाल्टा से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के समर्थकों को चेतावनी देते नजर आए थे। बाद में जगांगीर खान ने भी आईपीएस अधिकारी को ललकारते हुए कहा था कि अगर वह सिंघम हैं तो हम भी पुष्पा हैं।

इससे पहले पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा क्षेत्र में पुलिस ने जहांगीर खान के करीबी इसराफिल चकदार को जबरन वसूली, धमकी और मारपीट समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया था। फाल्टा के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही पुलिस इसराफिल चकदार की तलाश कर रही थी।

पुलिस जहांगीर खान के करीबी माने जाने वाले तृणमूल मजदूर संगठन के एक और नेता नेता नासिर शेख को भी गिरफ्तार कर चुकी है। यहा कार्रवाई भी पिछले महीने की गई थी। उस पर फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की एक फैक्ट्री के श्रमिकों से जबरन वसूली करने का आरोप है। नासिर शेख पर श्रमिकों को उचित मजदूरी न देने, उनसे अवैध वसूली करने और पैसे नहीं देने पर नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद से ही यह संभावना प्रबल हो गई थी कि अगला नंबर जहांगीर खान का है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में एक महीने में 4,800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने और क्या बताया?

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular