Homeकारोबारमेजा ऊर्जा निगम का मजबूत प्रदर्शन, FY 25-26 में ₹727 करोड़ का...

मेजा ऊर्जा निगम का मजबूत प्रदर्शन, FY 25-26 में ₹727 करोड़ का मुनाफा

एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) के संयुक्त उपक्रम के रूप में कार्यरत मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश में 2×660 मेगावाट क्षमता वाले मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट का संचालन करती है।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए अहम माने जाने वाले मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी 93वीं बोर्ड बैठक में वार्षिक लेखों को मंजूरी दे दी।

एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) के संयुक्त उपक्रम के रूप में कार्यरत मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश में 2×660 मेगावाट क्षमता वाले मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट का संचालन करती है।

7,744 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन, 727.70 करोड़ रहा शुद्ध लाभ

कंपनी के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मेजा थर्मल पावर स्टेशन ने 7,744 मिलियन यूनिट (MU) का वाणिज्यिक बिजली उत्पादन किया। इस दौरान संयंत्र ने 89.61 प्रतिशत का अवेलेबिलिटी फैक्टर बनाए रखा, जो संयंत्र की स्थिरता और विश्वसनीय परिचालन क्षमता को दर्शाता है।

मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में 4,666.60 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ 727.70 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बताया कि नियमित ऋण अदायगी के चलते वित्तीय लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। इसे कंपनी की बेहतर वित्तीय प्रबंधन क्षमता और परिचालन दक्षता का संकेत माना जा रहा है।

Large coal power plant with three red-and-white striped smokestacks and blue conveyor systems on a flat industrial landscape.

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों पर 12.71 करोड़ रुपये खर्च किए। कंपनी की सामाजिक परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आधारभूत ढांचा विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहीं।

मेजा प्रोजेक्ट के Stage-II विस्तार को मंजूरी

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़े कदम के रूप में राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के Stage-II विस्तार को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के मुताबिक इस विस्तार से बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। Stage-II परियोजना को मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि विस्तार योजना से परिचालन क्षमता बढ़ाने, दक्षता सुधारने और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि वह मजबूत परिचालन दक्षता और कुशल वित्तीय प्रबंधन के आधार पर सतत और विश्वसनीय ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का फोकस भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को निभाने पर भी बना रहेगा।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular