HomeभारतDelhi-NCR में मौसम का बदला मिजाज, तपती धूप से मिली राहत; कुछ...

Delhi-NCR में मौसम का बदला मिजाज, तपती धूप से मिली राहत; कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

Delhi-NCR में दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान पर काले बादल दिखाई दिए जिससे तपती धूप से राहत मिली।

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार (17 अप्रैल) को मौसम ने अचानक करवट ली। इससे लोगों को तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हवाओं के साथ बादलों की तेज गरज भी सुनाई दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में पहले राष्ट्रीय राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया था। इसमें हल्की बारिश के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई थी।

Delhi-NCR में तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार से पहले अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग की 7 दिनों की भविष्यवाणी को मानें तो शुरुआत में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी जबकि इसके बाद लगातार साफ मौसम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – UP Weather: यूपी में ‘आग’ उगल रहा मौसम, बांदा में पारा पहुंचा 44 डिग्री, आने वाला है नौतपा!

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 38, 39 और फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

क्या कहते हैं IMD के आंकड़े?

आईएमडी के रिकॉर्ड के मुताबिक 17 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर उमस और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शुक्रवार दोपहर बाद आए मौसम परिवर्तन ने इस स्थिति को कुछ हद तक संतुलित किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्री-समर वेदर एक्टिविटी का हिस्सा है। इसमें तेज गर्मी के बीच अचानक बादल, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिलती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है। आने वाले दिनों में एक बार फिर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार का बदला हुआ मौसम भले ही कुछ समय के लिए राहत लेकर आया हो लेकिन एनसीआर में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहने की पूरी संभावना है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular