UPSSSC Assistant Boring Technician Online Form 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में बंपर भर्ती निकली हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 402 पदों हेतु आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई तय की गई है।
वहीं, आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो संशोधन 12 मई तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 तक की जाएगी। भर्ती हेतु संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों समेत अन्य को कुछ छूट प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।
UPSSSC भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
UPSSSC की इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही मशीन मैकेनिक, फिटर, वायरमैन, टर्नर आदि संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इसके लिए जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।
इस भर्ती के तहत अनारक्षित और आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 163 पद हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 107 पद, एससी वर्ग के लिए 82 पद और एसटी वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – UP विधान भवन में निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती पे लेवल – 2 की भर्ती है। इसके लिए वेतन 19,900-63,200 रुपये के बीच होगा। वहीं, इन-हैंड सैलरी 25-30 हजार रुपये के बीच मिलेगी। इसमें डीए, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका है। ऐसे में अगर इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

