Homeकारोबारभारतीय शेयर बाजारः 14 महीने बाद सेंसेक्स, निफ्टी में भारी उछाल, निवेशकों...

भारतीय शेयर बाजारः 14 महीने बाद सेंसेक्स, निफ्टी में भारी उछाल, निवेशकों में खुशी की लहर

भारतीय शेयर बाजार में 14 महीने बाद निफ्टी और सेंसेक्स में भारी उछाल दर्ज किया गया। इससे निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुंबईः भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में गुरुवार, 27 नवंबर को भारी उछाल देखने को मिला जिससे निवेशकों में खुशी की लहर है। दोनों प्रमुख सूचकांकों में यह वृद्धि 14 महीने बाद देखी गई है।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 313.38 प्वाइंट बढकर 85,922.89 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 90.25 अंक चढ़कर 26,295.55 पर पहुंच गया। यह सेंसेक्स का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

इन कंपनियों ने दर्ज किया मुनाफा

इससे पहले व्यापक सूचकांक इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 27 सितंबर 2024 को उच्च स्तर तक पहुंचा था। सेंसेक्स फर्म में बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टोर्बो, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा लाभ अर्जित किया।

हालांकि, एटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में एलन मस्क की टेस्ला को दी राहत, भारतीय कंपनी ने इसी नाम से लांच की थी ईवी कार

अमेरिकी बाजार बुधवार, 27 नवंबर को बढ़त के साथ बंद हुए थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एसएसई) ने बुधवार को 4,778.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारों में 6,247.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जियोजित इनवेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा “फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में धारणा बेहतर हुई है।”

अमेरिकी फेडरल रिजर्व

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 62.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से उत्साहित वैश्विक शेयर बाजारों में बढ़त जारी रही। एसएंडपी 500, डॉव जोन्स और नैस्डैक सहित प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों ने एक और सत्र में मजबूत बढ़त दर्ज की क्योंकि कमजोर ट्रेजरी यील्ड और नए नीतिगत आशावाद ने जोखिम उठाने की क्षमता को मजबूत किया।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि यह उत्साहजनक भावना आज के वैश्विक कारोबार में भी जारी रही और एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले।

बुधवार को सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत उछलकर 85,609.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular