Friday, March 20, 2026
HomeमनोरंजनGrammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, बैड बनी और...

Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, बैड बनी और लेडी गागा का जलवा; यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची

इस साल की सबसे चर्चित और प्रतीकात्मक जीत तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के नाम रही। दलाई लामा ने अपनी ऑडियोबुक ‘Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का ग्रैमी जीता।

Grammy Awards 2026: संगीत जगत के ऑस्कर कहे जाने वाले 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। समारोह का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया गया, जहां दुनिया भर के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट संगीत योगदान के लिए सम्मानित किया गया। केंड्रिक लैमर, बैड बनी और बिली आयलिश सबसे बड़े विजेताओं के रूप में उभरे।

इस साल की सबसे चर्चित जीत तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के नाम रही। दलाई लामा ने अपनी ऑडियोबुक ‘Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का ग्रैमी जीता। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। इस श्रेणी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन और ग्रैमी होस्ट ट्रेवर नूह जैसे चर्चित नाम भी नामांकित थे।

केंड्रिक लैमरः सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने

रैप कैटेगरी में केंड्रिक लैमर ने ग्रैमी इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने एक ही रात में बेस्ट रैप सॉन्ग, बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस, बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और बेस्ट रैप एल्बम समेत चार पुरस्कार अपने नाम किए। इसके साथ ही उनके कुल ग्रैमी अवॉर्ड्स की संख्या 26 हो गई और वह अब तक के सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए, जिससे उन्होंने जे-जेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए लैमर ने कहा कि हिप-हॉप हमेशा संस्कृति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

लैमर ने अपनी लंबे समय की सहयोगी एसजेडए के साथ भी बड़ी जीत साझा की। दोनों के गाने ‘Luther’ को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर चुना गया। एसजेडए ने अपने भाषण में मौजूदा दौर की अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए लोगों से निराशा में न डूबने की अपील की।

स्पेनिश भाषा के पहले एल्बम ‘Debí Tirar Más Fotos’ को एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

बैड बनी ने भी ग्रैमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। उनके एल्बम ‘Debí Tirar Más Fotos’ को एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। यह पूरी तरह स्पेनिश भाषा में बना पहला एल्बम है, जिसने ग्रैमी का सर्वोच्च सम्मान हासिल किया। इससे पहले इस श्रेणी में केवल एक स्पेनिश एल्बम को नामांकन मिला था। अवॉर्ड प्रस्तुत करने आए हैरी स्टाइल्स को मंच पर भावुक बैड बनी को गले लगाते देखा गया।

सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार बिली आयलिश को उनके गीत ‘Wildflower’ के लिए मिला, जिसे उन्होंने अपने भाई फिनियास के साथ मिलकर लिखा और प्रोड्यूस किया है। बिली आयलिश ने के-पॉप हिट्स ‘APT’ और ‘Golden’ को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान जीता। अपने संबोधन में उन्होंने एक राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि चोरी की गई जमीन पर कोई भी अवैध नहीं होता।

के-पॉप से जुड़े प्रोजेक्ट ‘KPop Demon Hunters’ के गाने ‘Golden’ ने बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया का अवॉर्ड जरूर जीता, लेकिन प्रमुख कैटेगरी में नामांकन के बावजूद के-पॉप कलाकार एक बार फिर बड़ी जीत से चूक गए। रोज़ और अन्य के-पॉप कलाकारों के खाली हाथ रहने से प्रशंसकों के बीच नाराजगी भी देखी गई।

‘Mayhem’ के लिए गागा को बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का ग्रैमी

पॉप म्यूजिक में लेडी गागा को उनके एल्बम ‘Mayhem’ के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का ग्रैमी मिला। वहीं कंट्री म्यूजिक में जेली रोल ने ‘Beautifully Broken’ के लिए बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम का पुरस्कार जीता। बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का सम्मान ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन को दिया गया।

नामांकन की बात करें तो लेडी गागा, निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को सबसे ज्यादा सात-सात नामांकन मिले थे। बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर को छह-छह श्रेणियों में नामांकित किया गया था।

इसके अलावा ‘Music for John Williams’ को बेस्ट म्यूजिक फिल्म का ग्रैमी मिला, जिसके साथ मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपने करियर का पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी हासिल किया।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स: विजेताओं की सूची

कैटेगरी (Category)विजेता (Winner)अन्य प्रमुख नामांकन (Nominees)
एल्बम ऑफ द ईयर“Debi Tirar Mas Fotos” – बैड बनीजस्टिन बीबर, लेडी गागा, केंड्रिक लैमर, सबरीना कारपेंटर
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर“luther” – केंड्रिक लैमर feat. SZAबिली ईलिश, लेडी गागा, रोज़ और ब्रूनो मार्स, सबरीना कारपेंटर
सॉन्ग ऑफ द ईयर“Wildflower” – बिली ईलिशलेडी गागा (Abracadabra), ब्रूनो मार्स (APT.), सबरीना कारपेंटर
बेस्ट न्यू आर्टिस्टओलिविया डीनकैटसाई (KATSEYE), एडिसन रे, लियोन थॉमस, लोला यंग
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम“Mayhem” – लेडी गागाजस्टिन बीबर, सबरीना कारपेंटर, माइली साइरस
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस“Messy” – लोला यंगजस्टिन बीबर, लेडी गागा, चैपल रोन, सबरीना कारपेंटर
बेस्ट रैप एल्बम“GNX” – केंड्रिक लैमरग्लोरिला, टायलर द क्रिएटर, क्लिप्स, JID
म्यूजिक अर्बना एल्बम“Debí Tirar Más Fotos” — बैड बनीजे बाल्विन, फ़ेड, निक्की निकोल, ट्रुएनो
कंट्री ड्यूओ/ग्रुप परफॉर्मेंस“Amen” — शाबूजी और जेली रोलमिरांडा लैम्बर्ट, जॉर्ज स्ट्रेट, क्रिस स्टेपलटन
बेस्ट ऑडियो बुकदलाई लामा (Meditations)केतनजी ब्राउन जैक्सन, ट्रेवर नूह
बेस्ट म्यूजिक फिल्मम्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स (स्टीवन स्पीलबर्ग)
अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments