Friday, March 20, 2026
Homeसाइंस-टेकभारत समेत दुनियाभर में 6 घंटे तक ठप रहने के बाद यूट्यूब...

भारत समेत दुनियाभर में 6 घंटे तक ठप रहने के बाद यूट्यूब की बहाल हुई सेवाएं

यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर बताया कि हमारे रिकमेंडेशन सिस्टम की दिक्कत ठीक हो गई है और हमारे सभी प्लेटफॉर्म (यूट्यूब.कॉम, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक, किड्स और टीवी) वापस नॉर्मल हो गए हैं। हम शुक्रगुजार हैं कि आपने इसे सुलझाने में हमारा साथ दिया।”

नई दिल्लीः भारत समेत दुनियाभर में वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। पिछले कुछ घंटों में तकनीकी खराबी के कारण यूट्यूब यूजर्स को होमपेज समेत वीडियो नहीं दिख रहे थे।

यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर बताया कि हमारे रिकमेंडेशन सिस्टम की दिक्कत ठीक हो गई है और हमारे सभी प्लेटफॉर्म (यूट्यूब.कॉम, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक, किड्स और टीवी) वापस नॉर्मल हो गए हैं। हम शुक्रगुजार हैं कि आपने इसे सुलझाने में हमारा साथ दिया।”

यूट्यूब मंगलवार देर रात से पूरी तरह डाउन हो गया। दुनिया भर से यूजर्स ने परेशानियों का सामना किया। यूट्यूब पर वीडियो (होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक और किड्स) नहीं दिख रहे थे। कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक सपोर्ट पेज से लिंक करते हुए कहा, “अगर आपको अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं।”

ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने बताया कि यूजर बेस से 30 लाख से अधिक समस्याओं की रिपोर्ट मिलीं। हालांकि, भारतीय समयानुसार लगभग 6.30 बजे पर पीक पर पहुंचने के बाद शिकायतों की संख्या कम होती दिखाई दी।

यूट्यूब ने सेवाओं के बाधित होने की पुष्टि की और कहा, “हमें पता है कि आप में से कुछ लोगों को अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। हमारी टीम इसको ठीक करने में लगी है। जैसे ही हमें अपडेट मिलेंगे, हम आपको बता देंगे।”

बाद में यूट्यूब ने एक अपडेट जारी कर बताया कि होमपेज वापस आ गया है, लेकिन टीम ‘पूरे फिक्स’ पर काम कर रही है।

आउटेज के सबसे गंभीर समय के दौरान, वेबसाइट के होमपेज पर आने वाले उपयोगकर्ताओं को बाद में वापस आने का संदेश दिखाई दे रहा था।

गूगल के स्वामित्व वाली साइट यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके हर महीने 2.5 अरब से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments