Friday, October 10, 2025
Homeभारतहोली से पहले झारखंड में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, इन...

होली से पहले झारखंड में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, इन जिलों में 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान

रांची: झारखंड में होली के पहले मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक राज्य के कई इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों का अधिकतम तापमान इस दौरान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है। 

राज्य के पलामू में गुरुवार को सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों में झारखंड के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तीन दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

विभाग ने लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 14 मार्च से 17 मार्च तक राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी भागों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां और उत्तर-पश्चिमी हिस्से के गढ़वा और पलामू में उष्ण लहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद सहित ज्यादातर शहरों में गुरुवार को तापमान में वृद्धि देखी गई। रांची का उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा। इसी तरह जमशेदपुर का उच्चतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 14 मार्च को होली के दिन 36 डिग्री सेल्सियस और 15 तथा 16 मार्च को 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा