Friday, October 10, 2025
Homeविश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप प्रिंस हैरी को अमेरिका से निर्वासित करेंगे? US राष्ट्रपति...

क्या डोनाल्ड ट्रंप प्रिंस हैरी को अमेरिका से निर्वासित करेंगे? US राष्ट्रपति ने क्या कहा?

वॉशिंगटनः अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई शुरू करने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वह प्रिंस हैरी को देश से बाहर नहीं निकालेंगे, भले ही उनके वीजा की वैधता को लेकर कानूनी विवाद चल रहा हो।

ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मैं उसे अकेला छोड़ दूंगा। उसकी अपनी पत्नी के साथ बहुत सारी समस्याएं हैं। यह बहुत भयानक है।”

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा दायर किए गए एक मुकदमे में प्रिंस हैरी की वीजा स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस संगठन ने दावा किया है कि वीजा आवेदन प्रक्रिया के दौरान हैरी ने अपने पूर्व के नशीली दवाओं के उपयोग को उजागर नहीं किया था। इस संदर्भ में, ट्रंप के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने हैरी के बड़े भाई, प्रिंस विलियम की भी प्रशंसा की। दिसंबर 2024 में नोट्रे-डेम कैथेड्रल के फिर से खुलने के दौरान पेरिस में दोनों की निजी तौर पर मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात हैरी और उनकी पत्नी के साथ ट्रम्प के तनावपूर्ण संबंधों के बिल्कुल विपरीत थी।

हैरी और मेगन ट्रंप के आलोचक रहे हैं

ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स, यानी प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल, लंबे समय से डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक रहे हैं। मेगन मर्कल ने पूर्व में सार्वजनिक रूप से ट्रंप को ‘विभाजनकारी’ और ‘स्त्री-विरोधी’ करार दिया था। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप भी प्रिंस हैरी पर तंज कसते रहे हैं। उन्होंने एक बार कहा था, “बेचारा हैरी पूरी तरह से मेगन के इशारों पर चल रहा है।” न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ट्रंप ने पहले भी टिप्पणी की थी कि “हैरी को उसकी पत्नी ने पूरी तरह से काबू कर लिया है।”

प्रिंस हैरी की अमेरिकी वीजा को लेकर क्या है विवाद

हेरिटेज फाउंडेशन के अनुसार, प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा ‘स्पेयर’ में कोकीन, गांजा और साइकेडेलिक्स जैसी नशीली दवाओं के सेवन की बात स्वीकार की थी। संगठन का आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी वीजा आवेदन के दौरान इस जानकारी को छुपाया।

फाउंडेशन के नाइल गार्डिनर ने कहा, “अमेरिका में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को अपने विवरण में ईमानदारी बरतनी होती है। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रिंस हैरी ने ऐसा किया या नहीं।”

इसके अलावा, संगठन ने यह भी संकेत दिया कि बाइडन प्रशासन ने प्रिंस हैरी और मेगन को विशेष छूट दी हो सकती है, जब वे 2020 में ब्रिटिश शाही परिवार से अलग होकर कैलिफोर्निया में बस गए थे। इस घटना को ‘मेग्जिट’ के रूप में जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा