Friday, October 10, 2025
Homeभारतपवन सिंह के बाद उनकी माँ प्रतिमा देवी ने काराकाट लोकसभा सीट...

पवन सिंह के बाद उनकी माँ प्रतिमा देवी ने काराकाट लोकसभा सीट से क्यों भरा नामांकन? शुरू हुई ये अकटलें…

काराकाटः बिहार के काराकाट लोकसभा संसदीय सीट से भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह की माँ ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। भोजपुरी अभिनेता की माँ प्रतिमा देवी ने मंगलवार को यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। पवन सिंह इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पवन सिंह की माँ प्रतिमा देवी ने क्यों भरा पर्चा

खबरों के मुताबिक, पवन सिंह ने भाजपा द्वारा किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए अपमी माँ का नामांकन दाखिल करवाया है। पवन सिंह की माँ के मैदान में उतरने से भ्रम और अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या भोजपुरी स्टार अपना नामांकन वापस लेंगे। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन 24 घंटों के भीतर ही उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने गृह राज्य बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।

एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह का मुकाबला

एनडीए ने इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पर्चों की स्क्रूटनी होगी और कई नाम वापसी होनी है। इसलिए चुनाव में कितने लोग बचेंगे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा साल 2014 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि साल 2019 में महागठबंधन उम्मीदवार के तौर पर काराकाट सीट से वे हार गए थे।

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला इंडिया महागठबंधन के माले प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा से है। वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने यहां से पर्चा भर कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बसपा ने यहां से धीरज कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।

पवन सिंह की कितनी है चल-अचल संपत्ति?

पवन सिंह ने अपने नामांकन में 5.04 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित की। पवन सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खाते, तीन चार पहिया वाहन, 1.39 करोड़ रुपए की एक मोटरसाइकिल और 31.09 लाख रुपए के आभूषण शामिल हैं। पवन सिंह के पास 60,000 नकद हैं। वर्ष 2022-2023 में पवन सिंह की आय 51.58 लाख रुपए थी। हलफनामे के अनुसार, आरा और पटना में गैर-कृषि भूमि, आरा में 4.16 करोड़ रुपए की दो वाणिज्यिक संपत्तियां हैं। इसके अलावा मुंबई और लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपए की पांच आवासीय संपत्तियां उनकी अचल संपत्तियों में से हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा