Friday, October 10, 2025
Homeभारतदिल्ली चुनावः मुस्लिम बहुल सीटों पर किस पार्टी को मिल रही बढ़त?

दिल्ली चुनावः मुस्लिम बहुल सीटों पर किस पार्टी को मिल रही बढ़त?

नई दिल्लीः दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों के अनुसार, भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। अब तक आए रुझानों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कालकाजी से सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं। दिल्ली चुनाव में कुछ सीटों की चर्चा सबसे ज्यादा है। इन सीटों को हॉट सीटों में गिना जा रहा है। 

क्या है मुस्लिम बहुल इलाकों का हाल?

ओखला विधानसभा 
ओखला विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीट में शुमार है। यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले वह 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतने में सफल रहे थे। ताजा रुझानों में अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में यहां बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी आगे दिखाई दे रहे थे। इस सीट पर कांग्रेस से मौजूदा पार्षद अरीबा खान चुनावी मैदान में हैं। एआईएमआईएम के उम्मीदवार शिफा उर रहमान के आने से इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। 

मुस्तफाबाद सीट 
इस विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चुनावी मैदान में हैं। ताहिर इससे पहले आम आदमी पार्टी से पार्षद थे। दंगों में नाम आने के बाद आप ने ताहिर से किनारा कर लिया था। वहीं भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल मोहन सिंह बिष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से अदील अहमद चुनावी मैदान में हैं। 

बाबरपुर सीट 
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने अनिल कुमार बशिष्ठ को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने मोहम्मद इशराक को उतारा है। 

मटिया महल 
मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल आगे चल रहे हैं। बीजेपी की दीप्ति इंदौरा पीछे चल रही हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर आसिम अहमद खान को उतारा था। फिलहाल कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर है। 

बल्लीमारान सीट
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कमल बागड़ी को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस की तरफ से हारून युसुफ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल ये दोनों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से पीछे चल रहे हैं। 

करावल नगर 
करावल नगर सीट पर बीजेपी ने कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। कपिल मिश्रा अभी तक बढ़त बनाए हुए हैं। आप उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस ने पीके मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। 

चांदनी चौक 
इस सीट पर आप के उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह सावनी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर मुदित अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस यहां पर दूसरे स्थान पर है। वहीं बीजेपी इस सीट पर तीसरे स्थान पर चल रही है। बीजेपी ने सतीश जैन को चुनावी मैदान में उतारा था। 

सीलमपुर सीट
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जुबैर अहमद आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने यहां से अनिल कुमार शर्मा को उतारा था। फिलहाल वह दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस ने यहां से अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा