Friday, March 20, 2026
Homeसाइंस-टेकक्या है WhatsApp का हाई सिक्योरिटी मोड? साइबर अटैक से मिलेगी सुरक्षा;...

क्या है WhatsApp का हाई सिक्योरिटी मोड? साइबर अटैक से मिलेगी सुरक्षा; जानिए कैसे ऑन करें ये सेटिंग

व्हाट्सऐप के अनुसार Strict Account Settings धीरे-धीरे और आने वाले हफ्तों में सभी यूजरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। WhatsApp नए तरह का हाई-सिक्योरिटी मोड लॉन्च करने वाली तीसरी प्रमुख टेक कंपनी है।

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजरों की सुरक्षा को लेकर एक नया फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फीचर को ‘सख्त अकाउंट सेटिंग’ (Strict Account Settings) नाम दिया है। कंपनी के अनुसार यह मुख्य रूप से यूजरों को साइबर अटैक जैसे खतरों से बचाने में मददगार साबित होगा। मंगलवार से शुरू हुआ यह फीचर व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर ऑन करना होगा।

WhatsApp का ये नया फीचर Apple के ‘लॉकडाउन मोड’ के बाद आया है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। वहीं, पिछले साल अल्फाबेट के एंड्रॉइड ने भी ‘एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड’ की पेशकश शुरू की थी। अल्फाबेट इंक. गूगल की पैरेंट कंपनी है, जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करती है, और जिसे पूरी दुनिया में अरबों मोबाइल में इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह एप्पल और अल्फाबेट के बाद WhatsApp नए तरह का हाई-सिक्योरिटी मोड लॉन्च करने वाली तीसरी प्रमुख टेक कंपनी है।

एप्पल के ‘लॉकडाउन मोड’ की ही तरह अल्फाबेट का ‘एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड’ बेहतर सुरक्षा के लिए यूजरों को अपने इन-हाउस प्ले स्टोर के बाहर से संभावित रूप से जोखिम भरे ऐप आदि डाउनलोड करने से रोकता है।

क्या है व्हाट्सऐप का Strict Account Settings?

WhatsApp ने अपने एक ब्लॉग में बताया है कि वह सभी लोगों के लिए प्राइवेसी के अधिकार को हमेशा सुरक्षित रखना चाहती है, जिसकी शुरुआत डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से होती है। इसके बावजूद साइबर हमले के खतरे होते हैं। नए फीचर को ऑन करने के बाद कुछ मामलों में WhatsApp के काम करने का तरीका सीमित हो जाएगा, जैसे कि जिन लोगों के नंबर आपके फोन पर सेव नहीं हैं उनकी ओर से भेजी गई मीडिया फाइलों और अटैचमेंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा। साथ ही इसमें अज्ञात लोगों से आने वाली कॉलों को साइलेंट करना भी शामिल है।

WhatsApp ने कहा कि उसका मानना है कि यहाँ उसके यूजरों को उसी तरह से प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा मिलनी चाहिए जैसे कि आप आमने-सामने बैठकर करते हैं। इसमें डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अहम भूमिका निभाती है। कंपनी के अनुसार हालाँकि उसके हमारे कुछ यूजर्स जैसे पत्रकारों या सार्वजनिक हस्तियों को बेहद जटिल और असामान्य तरीके के साइबर हमलों के खिलाफ और बेहतर सुरक्षा उपायों की जरूरत होती है।

कैसे ऑन करें Strict Account Settings?

व्हाट्सऐप के अनुसार Strict Account Settings धीरे-धीरे और आने वाले हफ्तों में सभी यूजरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे ऑन करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा। यहां फिर प्राइवेसी विकल्प और फिर एडवांस पर जाकर ऑन कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में इसे ऑन करने के लिए सेटिंग > प्राइवेसी > एडवांस पर जाएँ।

व्हाट्सऐप के अनुसार ‘Strict Account Settings’ उन कई तरीकों में से एक है, जिन पर कंपनी काम कर रही है, ताकि उसके यूजरों सबसे खतरनाक साइबर हमलों से बचाया जा सके। व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा, ‘हमने आपकी फोटो, वीडियो और मैसेज को स्पाईवेयर जैसे खतरों से बचाने के लिए ऐप में अंदरूनी तौर पर Rust नाम की नई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को लॉन्च किया है, ताकि आप अपनी चैट और शेयर की जाने वाली जानकारी को लेकर बेफिक्र रहें।’

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments