Friday, October 10, 2025
Homeविश्वजानिए इन 10 इस्लामिक देशों में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र...

जानिए इन 10 इस्लामिक देशों में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र कितनी है, इराक के प्रस्तावित विधेयक से शुरू हुई बहस

नई दिल्ली: मुस्लिम बहुल देश इराक में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 साल से घटाकर नौ साल करने वाला विधेयक पारित करने की तैयारी में है। यदि यह कानून पारित होता है तो इराक में कोई बालिग पुरुष नौ साल तक की बच्ची से कानूनी रूप से निकाह कर सकता है।

दुनिया के विभिन्न इस्लामी राष्ट्रों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र अलग-अलग है। आइए देखते हैं कि दुनिया के 10 प्रमुख इस्लामी राष्ट्रों में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र क्या है। आगे से बढ़ने आपको यह भी बता दें कि दुनिया के 158 देशों में लड़कियों की विवाह की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है।

 देशलड़कियों के न्यूनतम उम्र (वर्ष में)
1सऊदी अरब16सऊदी अरब में लड़कियों की 16 साल में शादी की इजाजत है। हालांकि कुछ केस में जज की मंजूरी पर 15 साल में भी लड़कियों की शादी हो सकती है। 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। कुछ और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी में नौ साल की उम्र में भी लड़कियों की शादी होती है। यहां पर बाल विवाह भी अधिक मात्रा में होती है जिसमें दंपतियों के उम्र का फर्क 10 से 30 साल तक का होता है।
2मलेशिया16मलेशिया में मुस्लिम और गैर-मुस्लिम लड़कियों की शादी के लिए अलग-अलग उम्र है। संघीय संविधान के परिवार कानून अधिनियम के तहत, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 16 साल है। मलेशिया में धार्मिक न्यायालय की अनुमति के बेगैर शादी को गैरकानूनी माना जाता है और इसे तोड़ने वालों को छह महीने की सजा भी होती है।
3पाकिस्तान16पाकिस्तान के कानून के तहत 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी की इजाजत नहीं है। पाकिस्तानी नागरिक समाज कार्यकर्ता ने कई बार लड़कियों की शादी की उम्र को 16 से 18 साल करने की मांग की थी लेकिन पाकिस्तान नेशनल असेंबली द्वारा इसे दो बार रद्द कर दिया गया था। यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में 1.89 करोड़ लड़कियों की शादी 18 साल से पहले हो जाती है और 46 लाख की शादी 16 साल से पहले हो जाती है।
4अफगानिस्तान16यहां पर शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 16 साल तय की गई है। घर वालों की मर्जी के बाद लड़कियां 15 साल में भी शादी कर सकती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हर तीन में से एक अफगानी लड़की की शादी 18 साल से कम उम्र में होती है। हाल ही में अफगानिस्तान स्थित टोलो न्यूज ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के हवाले से कहा है कि महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान के हालिया बैन के चलते यहां पर बाल विवाहों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

5तुर्की18तुर्की में लड़कियों की शादी की कम से कम उम्र 18 साल है। लड़कियां माता पिता की इजाजत से 17 साल में भी शादी कर सकती हैं। केवल कुछ अपवाद केस में लड़कियां कोर्ट की मंजूरी पर 16 साल में भी शादी कर सकती हैं।
6सिरिया17सीरियाई व्यक्तिगत स्थिति कानून के तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 साल है। लेकिन 2011 से शुरू सिरिया के गृह युद्ध के बाद जॉर्डन, लेबनान, इराक और तुर्की के शरणार्थी कैंपों में शरण ली हुई सिरियाई लड़कियों की शादी 12 से 16 साल में हो रही है।
7ईरान13ईरानी नागरिक संहिता के अनुच्छेद 1041 के अनुसार, 13 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी नहीं हो सकती है। लेकिन पिता की सहमति के बाद नौ साल में भी लड़कियों की शादी हो सकती है। बिना माता पिता की मर्जी के शादी के लिए लड़कियों को 18 साल का होना जरूरी है।
8जॉर्डन18जॉर्डन में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। लेकिन धार्मिक न्यायाधीश की अनुमति से 15 साल में भी शादी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन की लड़कियों को उनके घर वाले स्कूल भेजने से रोक रहे हैं और उनकी जल्दी शादी करवा रहे हैं।
9मालदीव18मालदीव में लड़के और लड़कियों की शादी की सबसे कम उम्र 18 साल है।
10संयुक्त अरब अमीरात18यूएई का कानून कहता है कि 18 साल की उम्र में शादी हो सकती है, कम उम्र के लिए जज की अनुमति लेनी होगी।

भारत के मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र 15 साल है। भारत के हिन्दू मैरिज एक्ट और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह की न्यूनतम उम्र लड़कियों के लिए 18 वर्ष और पुरुषों के लिए 21 वर्ष है।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में अब ‘महिलाओं की आवाज’ पर रोक, तालिबान का नया फरमान

17वीं लोकसभा में नरेन्द्र मोदी सरकार ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष करने का विधेयक प्रस्तुत किया था जो सदन के भंग हो जाने के कारण पारित न हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा