Homeभारतपश्चिम बंगाल में पद्म पुरस्कार विजेता संत कार्तिक महाराज पर महिला ने...

पश्चिम बंगाल में पद्म पुरस्कार विजेता संत कार्तिक महाराज पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में एक महिला ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता साधु कार्तिक महाराज पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में एक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार उसके साथ रेप किया। हालांकि, साधु ने इन आरोपों से इंकार किया है। 

महिला ने आरोप लगाया कि कार्तिक महाराज भारत सेवाश्रम संघ के साधु हैं। वह उसे एक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर मुर्शिदाबाद आश्रम ले गए। उन्हें आश्रम में आवास भी दिया गया। 

साधु ने कमरे में प्रवेश किया

महिला ने दावा किया कि एक रात साधु ने उनके कमरे में प्रवेश किया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने दावा किया कि साधु जनवरी से जून 2013 के बीच साधु ने छह महीनों में 12 बार रेप किया। 

महिला ने कहा कि वह इतने सालों तक डर और असहाय महसूस करने के चलते घटना के बारे में चुप रही। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि साधु ने धमकी दी थी कि यदि वह पुलिस के पास जाएगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। 

इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और कार्तिक महाराज के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

हालांकि, कार्तिक महाराज ने इन आरोपों से इंकार किया है। साधु ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए आश्रम में रहने की व्यवस्था है। 

साधु के जीवन में ऐसी बाधाएं नहीं हैं असामान्य

साधु ने कहा “मैं एक संन्यासी हूं। साधु के जीवन में ऐसी बाधाएं असामान्य नहीं हैं।” महाराज ने कहा कि उनकी कानूनी टीम इस मामले में अदालत के सामने अपना पक्ष रखेगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने महाराज के हवाले से लिखा है “समय सब कुछ बता देगा। यह मेरे नाम और शोहरत को बदनाम करने की कोशिश है। हमारे आश्रम में बहुत सी महिलाएं काम करती हैं और बहुत सी शिष्याएं हैं। उनसे पूछो। हर कोई कहेगा कि हम महिलाओं का अपनी मां की तरह सम्मान करते हैं।”त

इस मामले ने राज्य में सियासत गर्मा दी है क्योंकि महाराज के भाजपा के साथ अच्छे संपर्क माने जाते हैं। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने उन पर चुनाव के दौरान भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया था। ममता ने कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ काम करते हैं। 

कार्तिक महाराज ने साल 2024 में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ एक कानूनी नोटिस भी भेजा था जिसमें उन पर आश्रम की छवि खराब करने के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई थी। 

पश्चिम बंगाल में यह मामला उस वक्त सामने आया है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार लॉ छात्रा के साथ रेप मामले में विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रही है। लॉ की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि कोलकाता कॉलेज परिसर में पूर्व छात्र और दो सीनियर छात्रों ने उसका रेप किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version