शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमविश्वहम हिंदुओं से अलग हैं...यही दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव: पाकिस्तानी सेना...

हम हिंदुओं से अलग हैं…यही दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव: पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर

इस्लामाबादः पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत को उठाया है। इसके साथ ही मुनीर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान दो अलग देश हैं। 

असीम मुनीर बुधवार को प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तानी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को बताएं कि देश का जन्म कैसे हुआ है। 

किस आधार पर रखी गई दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव?

असीम मुनीर ने कहा “हमारे पुरखों ने सोचा कि हम हिंदुओं से जीवन के हर संभावित पहलू में अलग हैं। ” मुनीर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगे कहा “हमारा धर्म अलग है, हमारी प्रथाएं अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वकांक्षाएं अलग हैं। यहीं से दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई। हम दो राष्ट्र हैं, एक नहीं।”

इसके साथ ही मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान की पुरानी पीढ़ियों ने देश के निर्माण के लिए लगातार संघर्ष किया है। 

मुनीर ने कहा “हमारे पुरखों ने बहुत त्याग किया है और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है और हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।”

मुनीर ने आगे कहा “मेरे प्यारे भाइयों और बहनों और बेटे और बेटियों, कृपया पाकिस्तान की कहानी को न भूलें और अगली पीढ़ी को पाकिस्तान की कहानी बताना न भूलें, इसलिए कि पाकिस्तान के साथ उनका रिश्ता कभी कमजोर न पड़े। भले ही यह तीसरी पीढ़ी हो अथवा चौथी पीढ़ी अथवा पांचवी पीढ़ी, वे जानते हैं कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है? “

10 पीढ़ियां भी नहीं पहुंचा सकती पाकिस्तान को नुकसान

समाचार एजेंसी एएनआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से लिखा कि मुनीर ने बलूचिस्तान में आतंकवादियों को खत्म करने की कसम खाई और कहा “आतंकवादियों की 10 पीढ़ियां भी बलूचिस्तान और पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।”

इसके साथ ही मुनीर ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने में सेना की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। मुनीर ने देश से बाहर रहने वाले पाकिस्तानी नागिकों के देश के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रशंसा की।

मुनीर ने कहा कि हम आतंकियों से बहुत जल्दी निपटेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुनीर ने कहा “क्या आपको लगता है  बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए), बीएलएफ, बीआरए आदि से जुड़े ये 1500 आतंकवादी हमसे बलूचिस्तान छीन सकते हैं? “

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी