Saturday, October 11, 2025
Homeभारतअमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई के भाई को भारत लाने की तैयारी शुरू,...

अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई के भाई को भारत लाने की तैयारी शुरू, कौन हैं अनमोल बिश्नोई?

मुंबई: अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को भगोड़े अनमोल बिश्नोई के लोकेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वह उनके देश में हैं। अनमोल बिश्नोई जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है जिसपर भारत में कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,  मुंबई पुलिस ने 16 अक्टूबर को कोर्ट में कहा था कि इसी साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोप में हम अनमोल बिश्नोई को भारत वापस लाने की तैयारी में हैं।

बता दें कि अमेरिकी आधिकारियों के इस जानकारी से अनमोल के भारत में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आसान हो जाएगी जिसके लिए मुंबई पुलिस ने पिछले महीने एक विशेष अदालत में आवेदन दाखिल किया था।

अनमोल पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और हाल में हुए पूर्व एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है। 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी रखा है।

पिछले कुछ सालों से पुलिस को अनमोल की तलाश है और वह लगातार अपनी लोकेशन बदलते आ रहा है। साल 2023 में उसे केन्या में देखा गया था और उसके बाद से उसे ट्रेस करना मुश्किल हो गया था।

अनमोल बिश्नोई के बारे में अमेरिकी अधिकारियों ने क्या कहा है

अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ महीने पहले मुंबई पुलिस को उसके अमेरिका में मौजूद होने की जानकारी दी थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि यह अभी साफ नहीं है कि अनमोल अमेरिकी अधिकारियों के हिरासत में हैं या फिर वे केवल उसके संभावित लोकेशन के बारे में ही जानते हैं।

मामले में मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मकोका कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि वारंट के अलावा, पुलिस को प्रत्यर्पण प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए कोर्ट दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की आवश्यकता होती है।

गौरतलब है कि विशेष मकोका कोर्ट ने 16 अक्टूबर को उनके क्राइम ब्रांच की अर्जी को मंजूरी दे दी और पुलिस को जल्द ही दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्र सरकार को अनमोल बिश्नोई को एक्ट्राडिशन के लिए अर्जी भेज दी है।

गृह मंत्रालय को दस्तावेज मिलने के बाद विदेश मंत्रालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय करेगा और पुलिस अनमोल को भारत वापस लाने की पूरी कोशिश की जाएगी। अगर प्रत्यर्पण सफल रहा तो अनमोल को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच हिरासत में ले आएगी।

ये भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी पर संकट, अपनी ही पार्टी के सांसद मांग रहे इस्तीफा… 28 अक्टूबर तक की मोहलत

कौन हैं अनमोल बिश्नोई?

अनमोल बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। बचपन में वह छोटे-मोटे अपराध करता था और बाद में वह गंभीर अपराध में शामिल हुआ था। अनमोल नेपाल के विशेषज्ञों से मिलकर बम बनाना भी सीखा है और उसे इसकी जानकारी है।

बिश्नोई मई 2022 में गायक और नेता सिद्धू मूसेवाला की हाई-प्रोफाइल हत्या के सिलसिले में पुलिस के वांटेड लिस्ट में शामिल है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर शूटरों को हथियार और रसद सहायता प्रदान की थी।

अनमोल पर अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश रचने और फायरिंग से पहले शूटरों को कथित तौर पर एक प्रेरक भाषण देने का भी आरोप है। बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जोधपुर जेल में सजा भी काट चुका है। वह सात अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा हुआ था।

अनमोल को भारत लाना क्यों जरूरी है

पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आया है। हत्याकांड को लेकर एक तरफ कनाडा ने भारत और उसके राजनयिकों पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया है।

इस विवाद में पिछले महीने भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों को भारत वापस बुला लिया था। इसके कुछ घंटे बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा था कि भारत सरकार के “एजेंट” कनाडा में हिंसा भड़काने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत ने कनाडा के इन आरोपों को भी खारिज किया था।

इसके अलावा पिछले साल दिसंबर में जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने विकास यादव नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इस शख्स पर अमेरिकी न्याय विभाग ने कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

आरोप है कि यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनमोल बिश्नोई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर भारत वापस लाने की प्रक्रिया को तेज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा