Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारUPSSSC ने फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

UPSSSC ने फार्मासिस्ट के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

UPSSSC ने फॉर्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 560 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 9 मार्च से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मार्च है। इसके लिए आवेदन करने की भी आखिरी तारीख 29 मार्च ही है।

आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिये न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है।

UPSSSC फॉर्मासिस्ट के लिए क्या है योग्यता?

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट की इस भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता यूपीएसएसएससी पेट स्कोर रखा गया है। इसके साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं स्टेट फॉर्मेसी काउंसिल में भी रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कुछ पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 224 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 151 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 56 पद, एससी वर्ग के लिए 118 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

यूपीएसएसएससी की फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए एकसमान रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये यह शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसका लिंक 9 मार्च को खुलेगा।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments