Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC): उत्तर प्रदेश में चुनावी साल से पहले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए कुल 2,285 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन हालांकि 29 मई से शुरू होंगे। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 18 जून ही तय की गई है। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 25 जून तक कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी की इस भर्ती के तहत असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, अकाउंट्स ऑडिटर, आमीन/ऑक्शनर, एक्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष मांगी गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जुलाई 2026 तक की जाएगी। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
UPSSSC लोवर पीसीएस भर्ती के लिए क्या मांगी गई है योग्यता?
यूपीएसएसएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री भी मांगी गई है।
वहीं, एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पदों के लिए ओ लेवल सर्टिफिकेट मांगा गया है। अलग-अलग पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले भर्ती हेतु जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से पिछडे़ वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकेंगे।
लोअर पीसीएस की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब आयोजित की जाएगी। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

