Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारUPSSSC ने लेखपाल के लिए 7994 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास...

UPSSSC ने लेखपाल के लिए 7994 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC ने लेखपाल के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए करीब 8 हजार पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है।

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 7994 पदों पर आवेदन निकाले हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी तय की गई है। इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 28 जनवरी ही होगी।

आवेदन करते समय यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसके लिए संशोधन 4 फरवरी तक कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए संविधान द्वारा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है।

इसके लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UPSSSC Lekhpal भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

UPSSSC Lekhpal की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके साथ ही यूपीएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट भी देना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने PET परीक्षा दी है, वे इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं। वहीं, जिन्होंने यह परीक्षा नहीं दी है वे इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – SSC ने GD कांस्टेबल के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 4,165 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,441 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 792 पद, एससी वर्ग के लिए 1,446 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

UPSSSC Lekhpal की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है। इसके लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

ऐसे में अगर PET परीक्षा दी है तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती हेतु आवेदन करने का लिंक 29 दिसंबर को खुलेगा। इसके लिए परीक्षा कब होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

वहीं आवेदन करने के बाद PET की परीक्षा की मेरिट जारी की जाएगी जिसमें बताया जाएगा कि कौन से अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं या नहीं।

उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments