Tuesday, April 7, 2026
HomeरोजगारUP में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने...

UP में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

UPSSSC Excise Constable Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत एक्साइज कांस्टेबल और एक्साइज कांस्टेबल स्पेशल सेलेक्शन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत कुल 722 पदों पर भर्ती निकली है।

इसके लिए आवेदन 4 जून से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 24 अप्रैल ही है। आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन एक जुलाई तक कर सकेंगे।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त वर्गों के लिए कुछ छूट प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

UPSSSC Excise Constable भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

UPSSSC Excise Constable भर्ती के तहत एक्साइज कांस्टेबल और एक्साइज कांस्टेबल स्पेशल सेलेक्शन के पद निकाले गए हैं।

Excise Constable – इस पद हेतु कुल 612 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। वहीं, यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का भी स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 246 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 61 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 165 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 128 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 12 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Oracle Layoff: भारत में IT सेक्टर की तस्वीर क्या बदल रही है, AI ने बढ़ाया नौकरियों पर खतरा?

Excise Constable (Special Selection) – इस पद के लिए कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। वहीं, यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा का भी स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 पद, एससी वर्ग के लिए 46 पद और एसटी वर्ग के लिए 14 पद आरक्षित किए गए हैं।

upsssc excise constable recruitment 2026
फोटोः यूपीएसएसएससी वेबसाइट

क्या है आवेदन शुल्क?

UPSSSC की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एकसमान रखा गया है। इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शु्ल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – पटना हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, जानें क्या मांगी गई है योग्यता?

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह भर्ती एक शानदार अवसर है। इसके लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in//AllNotifications.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करने का लिंक 04 जून को खुलेगा।

UPSSSC की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments