UPSC Civil Services IAS Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज के विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 4 फरवरी से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 24 फरवरी ही है।
यूपीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। वहीं, इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
यूपीएससी की परीक्षा दो चरणों में कराई जाती है। पहले चरण में पास अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चुना जाता है। पहले चरण की परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होती है। वहीं दूसरे चरण में लिखित और साक्षात्कार होता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय रेलवे सेवा समेत अन्य पदों पर नियुक्ति होती है।
UPSC की भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
UPSC की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।
इस भर्ती हेतु कुल 933 पद हैं। जिसमें से 33 पद बेंचमार्क विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। 7 रिक्तियां दृष्टिहीन और अल्प दृष्टि के श्रेणी वाले अभ्यर्थियों के लिए, 11 रिक्तियां बधिर और सुनने में कठिनाई वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह कुछ अन्य पद भी आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – GDS Vacancy 2026: डाक विभाग में निकली 28 हजार से अधिक भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती हेतु प्रारंभिक परीक्षा हेतु कुल 83 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा के लिए 27 शहरों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
क्या है आवेदन शुल्क?
यूपीएससी की इस परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए भी कोई शुल्क नहीं रखा गया है। जिन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देय है, वे ऑनलाइन माध्यमों से यह शुल्क जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – HPSC ने सिविल सर्विस के लिए निकाली भर्ती, बैचलर डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु मांगी गई योग्यताओं को पूरी करते हैं और आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/exam-apply पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु परीक्षा कब आयोजित कराई जाएगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यूपीएससी की परीक्षा देना लाखों अभ्यर्थियों के लिए सपना होता है और हर साल इसकी परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्र प्रारंभिक परीक्षा देते हैं।

