Friday, March 20, 2026
Homeरोजगारउत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली बंपर भर्ती,...

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 15 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

UPPRB ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए 28 साल तक की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी है।

UPPRPB UP Police Computer Operator Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1,352 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 16 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी तय की गई है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 15 जनवरी ही है। इस भर्ती हेतु 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। इसके साथ संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों को आयु में कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसके लिए जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UP Police Computer Operator के लिए क्या है योग्यता?

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता फिजिक्स और मैथमैटिक्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास मांगी गई है। इसके साथ ही ओ लेवल या इसके समकक्ष कोई सर्टिफिकेट मांगा गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UPSSSC ने लेखपाल के लिए 7994 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती हेतु आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 545 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 134 पद, एससी वर्ग के लिए 283 और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 26 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

उत्तर प्रदेश पुलिस में इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upprpb.in/#/auth/landing पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – SSC ने GD कांस्टेबल के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें आवेदन

कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के लिए परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments