HomeभारतUP Weather Update: भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग, IMD ने...

UP Weather Update: भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग, IMD ने इन जिलों में जताई लू की आशंका

लखनऊः उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और आसमान साफ होने की वजह से लोग बेहाल हैं। बीते कई दिनों से कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। वहीं, कुछ जिलों में लू भी चल रही है। भले ही कुछ जिलों में लू कम हुई है लेकिन अभी भी अधिकतर जिलों में लू का सामना करना पड़ेगा। 

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दिन के साथ-साथ रात में भी भारी गर्मी पड़ रही है। IMD ने भीषण गर्मी को देखते हुए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी की मात्रा 25 प्रतिशत के आसपास रहेगी। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी हवाओं के साथ हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

तापमान सामान्य से अधिक

राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यहां पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। इन दिनों आसमान साफ है और मौसम शु्ष्क है, इसलिए भी भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को भी तापमान 39 डिग्री है लेकिन यह 45-46 डिग्री के आसपास महसूस हो रहा है। इसलिए सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। दिनभर मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है। 

बुधवार  को हमीरपुर, बांदा, कानपुर, उरई और अन्य जिलों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया और बुधवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। 

IMD ने क्या कहा?

IMD  ने मथुरा, आगरा, झांसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बागपत, मेरठ, हापुड़, औरैया, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

कानपुर, कानपुर देहात, बलिया, वाराणसी, गोरखपुर, हरदोई, सोनभद्र, प्रयागराज, बांदा, गाजीपुर, झांसी, सुल्तानपुर में पारा 40 डिग्री के पार रहेगा। 

मौसम विभाग ने ऐसी आशंका जताई है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शाम तक मौसम बदलने की संभावना है। ऐसे में कुछ जिलों में शाम में हल्की बारिश की आशंका है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

13 जून को भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने और बारिश की संभावना के कारण तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

14 जून से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। उस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। बारिश की संभावना के बावजूद उस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद, 15 से 18 जून तक मौसम में स्थिरता रहने की संभावना है, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की हल्की गतिविधि संभव है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 

(IANS से इनपुट के साथ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version