UPPRPB UP Police SI / ASI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 537 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 20 दिसंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी तय की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त वर्गों के लिए आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है।
UPPRB की भर्ती हेतु किस पद के लिए क्या है योग्यता?
सब इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल) – इस पद हेतु कुल 112 रिक्तियां हैं। इसके लिए योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। वहीं हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है। वहीं, हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है। इसके साथ ही ओ लेवल का सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) – इस पद के लिए कुल 311 रिक्तियां हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री मांगी गई है। वहीं हिंदी टाइपिंग में स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है। इसके साथ ही ओ लेवल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 15 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) – इस पद हेतु कुल 114 रिक्तियां हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी. कॉम की डिग्री या फिर अकाउंटिंग में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी में 15 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग मांगी गई है।
क्या है आवेदन शुल्क?
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखी गई है। इसके लिए अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने लेखपाल के लिए 7994 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इसके अलावा इसके लिए यूपीआई की भी सुविधा दी गई है। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upprpb.in/#/auth/landing पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

