Friday, October 10, 2025
HomeभारतUP Board 10th 12th Result 2025: आज कितने बजे जारी होगा यूपी...

UP Board 10th 12th Result 2025: आज कितने बजे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें?

UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड के इस साल के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को ही जानकारी दी गई थी। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे आज घोषित होंगे। नतीजे जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। UPMSP ने यह भी घोषणा की है कि पहली बार उसके नतीजे डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होंगे।

UP Board Result 2025: कब जारी होंगे नतीजे?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज (25 अप्रैल) को दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बेसब्री से यूपी बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडियट (12वीं कक्षा) परीक्षा में इस बार 25.77 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा के लिए 26 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

UP Board Result 2025: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

UPMSP के अनुसार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जाने की घोषणा की जाएगी। नतीजे जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगे।

डिजिलॉकर पर जारी किए गए नतीजे वेरिफाइड होंगे और साथ ही डिजिटली हस्ताक्षरित भी होंगे। इसके साथ ही इसमें क्यूआर की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, ऑफलाइन मार्कशीट बाद में दी जाएगी। 

रिजल्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी और सब्मिट करना होगा। इसके बाद कुछ सेकेंड में नतीजे आपकी स्क्रिन पर होंगे। इसे आप भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे। पिछले साल 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत और इंटर में 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा