Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारUP B.ed प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिला शुरू, 5 मार्च तक कर...

UP B.ed प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिला शुरू, 5 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

UP B.ed प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिले 10 फरवरी से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है।

UP B.Ed Online Form 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। वहीं, इसके लिए विलंब फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च तय की गई है।

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस साल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी करा रही है। इसकी परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी किया जाएगा और काउंसलिंग जून में शुरू होगी।

यूपी बीएड के लिए क्या है योग्यता?

बीएड का पाठ्यक्रम 2 साल का होता है। इसके लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होती है। ग्रेजुएश में कम से कम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। वहीं, इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 55 फीसदी होने चाहिए। इस परीक्षा हेतु अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। बीएड करने के बाद जूनियर, टीजीटी और पीजीटी भर्तियों के लिए अभ्यर्थी योग्य हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – UPSC ने सिविल सर्विसेज के लिए निकाली 933 भर्तियां, 24 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

बीएड की डिग्री के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) या फिर प्रदेश की शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) परीक्षा दे सकते हैं और इसे पास करने के बाद शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं। ऐसे में शिक्षक बनने का सपना रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बी.एड करना अनिवार्य है। वे उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

यूपी बीएड भर्ती हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,650 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपये रखा गया है। वहीं, जो अभ्यर्थी विलंब फीस जमा करेंगे उनके लिए यह शुल्क बढ़ जाएगा। विलंब शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 2,000 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जल्दी करें आवेदन

अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई या फिर ऑफलाइन चालान के जरिए भी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटी भी हिस्सा ले रही हैं।

ऐसे में अगर शिक्षक बनने का सपना है और इस भर्ती से संबंधित आवेदन करना चाहते हैं तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://cdn3.digialm.com/per/g21/pub/1936/ASM/WebPortal/19/index.html?1936@@19@@1 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments