UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पांच जिलों में अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर के लिए तारीखों का ऐलान किया गया है।
गौरतलब है अक्टूबर में इस भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके तहत कुल 69,000 पदों को भरे जाने की अधिसूचना जारी की गई थी।
इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 7,952 पद और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 61,254 पद भरे जाएंगे। आंगनवाड़ी की इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए 18-35 आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन करने की योग्य हैं।
UP Anganwadi Bharti के लिए किस जिले में कितने पद?
UP Anganwadi Bharti के तहत पांच जिलों में भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसमें किस जिले में कितने पद हैं, इस पर चर्चा करेंगे।
हापुड़ः जिले में कुल 43 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 4 नवंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तारीख नवंबर है।
अमरोहाः इस जिले में कुल 12 पदों पर आवेदन निकले हैं। इसके लिए 5-25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 19 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ललितपुरः इस जिले में कुल 22 पदों पर आवेदन निकले हैं। 6-27 नवंबर के बीच इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
प्रतापगढ़ः जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कुल 15 पदों पर आवेदन किए जाएंगे जिसके लिए आवेदन 6-28 नवंबर के बीच कर सकेंगे।
सिद्धार्थनगरः इस जिले में 13 पदों पर आवेदन निकले हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 6-24 नवंबर के बीच है।
कैसे करें आवेदन?
UP Anganwadi Bharti की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें। इसके लिए लिंक https://upanganwadibharti.in/worker/users/registration.php है। वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज करें। जानकारी दर्ज करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी करें। इसके बाद इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ अपने पास रखें।
आवेदन करते समय जानकारी दर्ज करते समय सावधानी बरतें और दो बार जांच लें, उसके बाद ही दर्ज करें। इससे त्रुटि की संभावना कम होगी।
यह भी पढ़ें – NABARD में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है योग्यता
इस भर्ती हेतु आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला, विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रति माह 7,500 रुपये मेहताना दिया जाता है। वहीं, अन्य राज्यों में यह मेहनताना अलग-अलग होता है।

