Friday, October 10, 2025
Homeविश्वपाकिस्तान में IED ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत, पुलिस के वाहन...

पाकिस्तान में IED ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत, पुलिस के वाहन को बनाया गया निशाना

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में गुरुवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि विस्फोटक क्वेटा शहर के बारेच मार्केट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाए गए थे। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका दिन के व्यस्त घंटों के दौरान हुआ जब बाजार में लोगों की भीड़ होती है और सभी दुकानें खुली होती हैं। बारेच मार्केट को क्वेटा में ईरानी उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। यह नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) और क्वेटा डेवलपमेंट अथॉरिटी पार्क के पास स्थित है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर और घटना की जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 21 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, “21 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया और दो शव अस्पताल में लाए गए।” उन्होंने आगे बताया कि घायलों में से एक की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका

अस्पताल सूत्रों के अनुसार हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है, क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक पुलिस गाड़ी के पास हुआ।

बलूचिस्तान प्रांत सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों की चपेट में है। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ऐसे हमलों का नेतृत्व कर रहा है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि निहत्थे लोगों पर कायराना हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा