Friday, October 10, 2025
Homeभारततेलंगानाः सुरंग की छत गिरने से फंसे छह मजदूर

तेलंगानाः सुरंग की छत गिरने से फंसे छह मजदूर

हैदराबादः तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग की छत ढहने से छह मजदूर फंसे हुए हैं। घटना नगरकुर्नूल जिले में हुई है जहां श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर का काम चल रहा था। इस दौरान यह घटना हुई।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि सुरंग की छत गिरने से कम से कम छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें यह जानकारी काम कराने वाली कंपनी की तरफ से की गई है। 

अधिकारी ने बताया ” यह घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर काम के सिलसिले में अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किमी अंदर छत गिर गई।” 

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। एएनआई ने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। इस विज्ञप्ति में इस बात की सूचना नहीं दी गई कि कितने मजदूर घायल हुए हैं। 

सीएम ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अग्निशमन विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तत्काल राहत कार्य पहुंचाने का भी निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सलाहकार आदित्यनाथ दास और विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए विशेष विमान से रवाना हुए हैं।

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों का निर्देश दिया है।

इस बीच भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने घटना को लेकर सीएम रेड्डी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदारों की मिलीभगत और सुपरवाइजरों की टालमटोल के कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा