Homeभारतआंध्र प्रदेशः तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगी गाय या 50 हजार...

आंध्र प्रदेशः तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगी गाय या 50 हजार रुपये, टीडीपी सांसद ने की पेशकश

हैदराबादः तेलुगु देशम पार्टी के सांसद कलिसेट्टी अप्पलनायडू ने महिलाओं के लिए अनोखी पेशकश की है जो चर्चा का विषय बन गई है। सांसद ने तीसरा बच्चा पैदा करने पर महिलाओं को 50 हजार रुपये या गाय देने का बात कही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद ने कहा कि यदि कोई महिला तीसरे बच्चे के रूप में लड़की को जन्म देती है तो उसे उनके वेतन से 50 हजार रुपये दिए जाएंगे और अगर तीसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म देती है तो एक गाय दी जाएगी। 

अप्पलनायडू का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य टीडीपी नेता युवा आबादी और इसे बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बोल रहे थे। 

सांसद अप्पलनायडू ने क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अप्पलनायडू ने बताया “मेरी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायडू द्वारा जनसंख्या वृद्धि के लिए उठाए जाने वाले कदमों के साथ-साथ तीसरे बच्चे के लिए दोनों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के बाद की गई है। हम महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं और अगर तीसरा बच्चा पैदा होता है तो हम प्रोत्साहन राशि देंगे।”

प्रकाशम जिले के मरकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम नायडू ने ऐलान किया कि सभी महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए लागू होगा चाहे उनके बच्चों की संख्या कितनी भी हो।

सीएम नायडू ने सभी महिलाओं से आने वाले समय में राज्य में युवा आबादी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। 

गृहमंत्री वी. अनिथा ने घोषणा की कि महिला पुलिस कांस्टेबल को प्रसव की संख्या की परवाह किए बिना मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। अब तक महिला कर्मचारियों विशेषकर महिला पुलिस अधिकारियों को छह माह का मातृत्व अवकाश दिया जाता था। इसमें भी दो बच्चों के लिए ही पूर्ण वेतन मिलता था। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों ने घोषणा की है कि सभी महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। चाहे महिला कर्मचारियों के कितने भी बच्चे हों।

पहली बार चुने गए सांसद

अप्पलनायडू पहली बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले वह एक पत्रकार थे। पहले वह टीडीपी कार्यकर्ताओं को बुनियादी शासन संबंधी मुद्दों पर प्रशिक्षण देते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उन्हें अंतिम क्षणों में चुना गया।

पार्टी की तरफ से उन्हें विजयनगरम सीट से उम्मीदवार बनाया गया था और उन्होंने वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार को हराया था। 51 वर्षीय अप्पलनायडू बीते कई वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं।

साल 2004 में उन्हें पार्टी में मानव संसाधन विकास विंग में सदस्य के रूप में चुना गया और बाद में उत्तरी आंध्र प्रदेश के लिए टीडीपी का इंचार्ज चुना गया। 2004 में, वे टीडीपी के मानव संसाधन विकास विंग के सदस्य बन गए और उन्हें विजयनगरम में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए टीडीपी के उत्तरी आंध्र प्रशिक्षण संस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version